scriptKanwar Yatra 2022 : छोटा हरिद्वार में कांवड़ियों पर हो रही पुष्प वर्षा, एसएसपी भी जुटे शिवभक्तों की सेवा में | flowers showered on the kanwariyas in Ghaziabad Chota Haridwar | Patrika News

Kanwar Yatra 2022 : छोटा हरिद्वार में कांवड़ियों पर हो रही पुष्प वर्षा, एसएसपी भी जुटे शिवभक्तों की सेवा में

locationगाज़ियाबादPublished: Jul 24, 2022 11:34:32 am

Submitted by:

lokesh verma

Kanwar Yatra 2022 : गंग नहर पर जिला प्रशासन की ओर से कांवड़ियों पर लगातार फूल बरसाए जा रहे हैं। पुलिस के आला अधिकारी पूरे कांवड़ मार्ग और कावड़ियों के लिए लगाए गए सभी पंडालों का निरंतर निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान एसएसपी मुनिराज भी कांवड़ियों की सेवा करते नजर आए।

flowers-showered-on-the-kanwariyas-in-ghaziabad-chota-haridwar.jpg

Kanwar Yatra 2022 : छोटा हरिद्वार में कांवड़ियों पर हो रही पुष्प वर्षा, एसएसपी भी जुटे शिवभक्तों की सेवा में।

Kanwar Yatra 2022 : कांवड़ यात्रा जैसे-जैसे अंतिम चरण में पहुंच रही है, वैसे-वैसे दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ने लगी है। इसी को देखते हुए गाजियाबाद जिला प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के साथ-साथ कावड़ियों की देखरेख के लिए कई तरह की व्यवस्थाएं की गई हैं। गंग नहर पर जिला प्रशासन की ओर से कांवड़ियों पर लगातार फूल बरसाए जा रहे हैं। पुलिस के आला अधिकारी पूरे कांवड़ मार्ग और कावड़ियों के लिए लगाए गए सभी पंडालों का निरंतर निरीक्षण कर रहे हैं।
बता दें कि मुरादनगर गंग नहर को छोटे हरिद्वार के नाम से जाना जाता है। जहां पर बड़ी संख्या में कांवड़ियों के लिए पंडाल लगाए गए हैं। इतना ही नहीं इस जगह से कुछ लोग जल और कावंड़ लेकर भी जाते हैं। इसके अलावा हरिद्वार और गंगोत्री से जल लाने वाले शिव भक्त भी छोटा हरिद्वार गंग नहर पर विश्राम करते हैं। उसके बाद ही आगे के लिए प्रस्थान करते हैं। कांवड़ियों की भीड़ में एकाएक इजाफा हुआ है। जिसे देखते हुए प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कांवड़ियों के वेष में पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है, ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके।
यह भी पढ़ें – अयोध्या से निकली कांवड़ यात्रा में आकर्षक झांकियां, डीजे की धुन पर श्री राम की गूंज

लगातार की जा रही पुष्प वर्षा

वहीं दूसरी तरफ कांवड़ियों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसका भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस के आला अधिकारी लगातार भ्रमण कर रहे हैं। गंग नहर पर जैसे ही शिवभक्त पहुंच रहे हैं। उनके ऊपर पुष्प वर्षा की जा रही है। सभी शिव भक्तों में बेहद उत्साह नजर आ रहा है। इतना ही नहीं प्रशासन की तरफ से भी शिव भक्तों के खानपान की विशेष व्यवस्था की गई है।
यह भी पढ़ें – इस्लाम के साथ कांवड़ में है सबीर की आस्था, पहले शिव की पूजा फिर नमाज अदा

शिव भक्ति में डूबे एसएसपी

गाजियाबाद के एसएसपी मुनिराज जी भी भ्रमण करने के बाद पहले उस जगह पहुंचे। जहां पर शिव भक्तों पर फूल बरसाए जा रहे थे। इसके अलावा उन्होंने वहां लगे सभी पंडालों का निरीक्षण किया। शिव भक्तों को देख और शिव भक्तों की सेवा करने वालों को देखते हुए मुनिराज जी भी भक्ति में डूबते हुए दिखाई दिए। उन्होंने भी शिव भक्तों की सेवा करते हुए खुद अपने हाथों से शिव भक्तों को खाना खिलाया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो