scriptलोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, इस पूर्व सांसद के पोते ने थामा भाजपा का दामन | former mp surendra goyal grandson join bjp | Patrika News

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, इस पूर्व सांसद के पोते ने थामा भाजपा का दामन

locationगाज़ियाबादPublished: Apr 06, 2019 06:38:13 pm

Submitted by:

Rahul Chauhan

शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा संबोधित करने पहुंचे
इसी जनसभा के दौरान अंकित गोयल ने भाजपा ज्वाइन कर ली

गाजियाबाद। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुटी हुई हैं। इसके चलते पार्टियों के दिग्गज नेता लोगों के बीच जाकर प्रत्याशियों के लिए वोट मांग रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की जनसभा का गाजियाबाद में आयोजन किया गया।
यह भी पढ़ें

प्रियंका गांधी के रोड शो में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता का फोन चोरी, दर्जनों की कटी जेब

जिसमें उन्होंने भाजपा प्रत्याशी जनरल वी.के सिंह के लिए वोट मांगे। वहीं इस दौरान काग्रेस को एक बड़ा झटका भी लगा। कारण, कांग्रेस के पूर्व सांसद के पोते ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह की सभा के दौरान भाजपा का दामन थाम लिया।
दरअसल, खोड़ा के कला एन्क्लेव स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल में राजनाथ सिंह एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इसी सभा के दौरान कांग्रेस के पूर्व सांसद को कद्दावर नेताओं में शुमार सुरेंद्र गोयल के पोते अंकित गोयल भाजपा में शामिल हो गए। वहीं इसके बाद से राजनीतिक गलियारों में चर्चाओ का बाजार गर्मा गया है। चर्चा है कि दादा को कांग्रेस द्वारा लोकसभा टिकट नहीं दिए जाने से अंकित नाराज थे। इसके चलते ही वह कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए।
यह भी पढ़ें

बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री स्वाति सिंह की बैठक, इस मुद्दे पर हुई चर्चा, देखें वीडियो

बता दें कि इस बार गाजियाबाद से लोकसभा टिकट के लिए सुरेंद्र गोयल मजबूत उम्मीदवार माने जा रहे थे। लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट न देकर डॉली शर्मा पर भरोसा जताया। शुक्रवार को ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कांग्रेस प्रत्याशी डॉली के पक्ष में रोड शो करने पहुंची।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो