गाज़ियाबाद

3 दोस्त बैठते थे यह काम करने और फिर जो हुआ…

खबर की खास बातें:
. पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार. पूरे मामले की जांच कर रही पुलिस
 

गाज़ियाबादSep 07, 2019 / 03:34 pm

virendra sharma

गाजियाबाद. थाना लोनी के ट्रॉनिका सिटी के पास मिले 38 वर्षीय अरुण त्यागी की हत्या का पुलिस का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।
गाजियाबाद के लोनी थाना ट्रॉनिका सिटी इलाके की यह घटना है। मृतक का शव शुक्रवार को एक खाली प्लॉट में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अरुण त्यागी लोनी का रहने वाला है। एसपी देहात नीरज कुमार जादौन ने बताया कि राम पार्क जैन मंदिर के पीछे खाली पड़े प्लॉट में शव पड़े होने की सूचना मिली थी।
उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया हैै कि गौरव खारी, अंकित, पीयूष और अरुण त्यागी सभी ने एक साथ बैठकर दारू पी थी। उसके बाद सभी में विवाद हो गया। इसी विवाद में तीनों ने मिलकर अरुण त्यागी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.