दरअसल यह ब्लास्ट घर के अंदर इस्तेमाल किये जाने वाले गैस गीजर में हुआ। इस दौरान घर मे मौजूद एक महिला और दो पुरुष यानी कुल तीन लोग गम्भीर रूप से झुलस गए। जैसे ही यह जोरदार ब्लास्ट हुआ तो घर को छत भी उड़ गई और इसकी आवाज दूर दूर तक तक गयी और जोरदार धमाके की आवाज सुनकर लोग मौके पर दौड़े और आनन फानन में घर मे मौजूद लोगों को निकालने का प्रयास करते हुए स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया।
सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव का कार्य शुरू करते हुए स्थानीय लोगों की मदद से घर में मौजूद एक महिला और दो पुरुष को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। इस दौरान तीनों ही बुरी तरह झुलस गए थे। आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल महिला खतरे से बाहर बताई जा रही हैं जबकि दोनों पुरुष की हालत गंभीर बनी हुई है।