script

Video: केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने किया ऐलान- यूपी की इस सीट से लड़ूंगा लोकसभा चुनाव

locationगाज़ियाबादPublished: Jan 14, 2019 12:02:06 pm

Submitted by:

sharad asthana

सपा और बसपा के गठबंधन के बद अब उम्‍मीदवारों को लेकर कयास लगने शुरू हो गए हैं

VK SIngh

केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने किया ऐलान- यूपी की इस सीट से लड़ूंगा लोकसभा चुनाव

गाजियाबाद। सपा और बसपा के गठबंधन के बद अब उम्‍मीदवारों को लेकर कयास लगने शुरू हो गए हैं। माना जा रहा है क‍ि यहां से बसपा आपना दावा ठाेंक सकती है। यह देखते मायवती को भ्रष्‍ट बताने वाले अमरपाल शर्मा भी कांग्रेस छोड़क बसपा में शामिल हो चुके हैं। वहीं, सपा के कई नेता भी लाइन में लगे हैं। उधर कांग्रेस के नेता भी रेस में हैं। इसके बाद बात आती है भारतीय जनता पार्टी की। इसको लेकर अभी तक असमंसज की स्थिति थी क्‍योंकि यहां से एक बार चुनाव जीतने वाला सांसद मंत्री बनता है और अगली बार चला जाता है।
यह भी पढ़ें

भीम आर्मी के बाद अब किसानों के इस बड़े संगठन ने अखिलेश और मायावती का किया समर्थन- देखें वीडियो

भाजपा के टिकट पर लड़ा था चुनाव

2014 के पिछले लोकसभा चुनाव में जनरल वीके सिंह ने भाजपा के टिकट पर गाजियाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ा था। उन्‍हाेंने काफी बड़े अंतर से चुनाव जीता था। उससे पहले 2009 के लोकसभा चुनाव में यहां से राजनाथ सिंह ने चुनाव लड़ा था। उन्‍होंने भी बड़े मार्जिन से जीत हासिल की थी। उसके बाद अगले लोसकभा चुनाव में वह लखनऊ चले गए और जनरल वीके सिंह को यहां से टिकट मिला था। जनर वीके सिंह चुनाव जीतकर केंद्रीय मंत्री बने। इस बार माना जा रहा था कि जनरल वीके सिंह भी कहीं और से चुनाव लड़ सकते हैं लेकिन उन्‍होंने इस पर अपना रुख स्‍पष्‍ट कर दिया है। उनका कहना है क‍ि वह गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र से ही चुनाव लड़ेंगे। उनका चुनाव विकास के मुद्दे पर होगा।
यह भी पढ़ें

पूर्व सपा नेता ने जताई प्रधानमंत्री पद की दावेदारी, भाजपा और बसपा भी हैरान

गाजियाबाद में कराया करोड़ों का विकास कार्य

जनरल वीके सिंह ने अपने चुनाव को लेकर ये बातें आरडीसी स्थित कार्यालय पर मीडिया को बताईं। उन्‍होंने अपने कार्यकाल में हजारों करोड़ों के विकास कार्य कराए जाने का दावा किया। उनका कहना है क‍ि गाजियाबाद में उन्‍होंने करीब साढ़े नौ हजार करोड़ का विकाय कार्य कराया है। विपक्षी दलों की मंशा पूरी नहीं हो पाएगी। वह जनरल वीके सिंह को गाजियाबाद से हटाना चाहते हैं। उन्‍हें 2014 में गाजियाबाद भेजा गया था। यह उनकी कर्मस्‍थली है।

ट्रेंडिंग वीडियो