scriptLok Sabha Result: इस भाजपा प्रत्याशी ने जीत सामने देख प्रियंका गांधी को लेकर कह दी ऐसी बात | general vk singh statement on priyanka gandhi | Patrika News

Lok Sabha Result: इस भाजपा प्रत्याशी ने जीत सामने देख प्रियंका गांधी को लेकर कह दी ऐसी बात

locationगाज़ियाबादPublished: May 23, 2019 01:13:26 pm

Submitted by:

Rahul Chauhan

-इस लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है
-भाजपा प्रत्याशी भारी वोटों से आगे चल रहे हैं

priyanka

Lok Sabha Result: इस भाजपा प्रत्याशी ने जीत सामने देख प्रियंका गांधी को लेकर कह दी ऐसी बात

गाजियाबाद। 17वीं लोकसभा चुनाव की मतगणना को जारी है। इस बीच उत्तर प्रदेश के लोगों की गाजियाबाद सीट पर निगाहें टिकी हुई हैं। कारण, इस लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है। हालांकि 1 बजे तक मतदान का आंकड़ा देखा जाए तो भाजपा प्रत्याशी जनरल वी.के सिंह तीन लाख से अधिक वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं गठबंधन प्रत्याशी दूसरे और कांग्रेस प्रत्याशी तीसरे स्थान पर हैं।
यह भी पढ़ें

जानिए सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और कैराना सीट पर किसकाे मिले कितने वाेट

इस सबके भाजपा प्रत्याशी जनरल वी.के सिंह काफी उत्साह में दिखाई दिए और उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर भी चुटकी ली। दरअसल, गाजियाबाद में मतगणना स्थल पर पहुंचे जनरल वीके सिंह पहुंचे। इस दौरान वह काफी उत्साह दिखाई दिए। उन्होंने मीडिया से रूब-रू होते हुए कहा कि इस बार भी जनता ने भारतीय जनता पार्टी में अपना विश्वास जताया है और यही सोच कर उन्होंने अपने मत का प्रयोग किया है।
यह भी पढ़ें

वेस्‍ट यूपी की इतनी सीटों पर गठबंधन भाजपा को दे रहा है बड़ा झटका

उन्होंने कहा कि कांग्रेस भले ही प्रियंका गांधी को अपना स्टार प्रचारक मान रही हो, लेकिन जनता अब सब समझ चुकी है और 4:00 बजे तक सब कुछ साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा और एनडीए की जीत के आंकड़े कई दिन से एग्जिट पोल के द्वारा मिल रहे हैं।
यह भी पढ़ें

भाजपा के दिग्गज नेता के बेटे ने कांग्रेस के टिकट पर मोदी के मंत्री को दी टक्कर तो हुआ ऐसा हाल

वी.के सिंह ने कहा कि विपक्ष भले ही चीख रहा हो, लेकिन जनता ने इस बार भी भारतीय जनता पार्टी में अपना पूर्ण विश्वास जताया है। गठबंधन तब तक ही आपस में जुड़ा हुआ है। जब तक की लोकसभा चुनाव के परिणाम नहीं आते। शाम 4:00 बजे के बाद से परिणाम आने के बाद गठबंधन की तस्वीर अलग होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो