गाज़ियाबाद

Lok Sabha Result : गाजियाबाद में वी.के सिंह ने फिर मारी बाजी, रिकॉर्ड वोटों से जीत की दर्ज

-उत्तर प्रदेश के लोगों की निगाहें गाजियाबाद सीट पर टिकी थीं
-इस लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी ने बड़ी बढ़त बनाई थी
-भाजपा से वी.के सिंह, गठबंधन से सपा नेता सुरेंद्र गोयल और कांग्रेस से डॉली शर्मा उम्मीदवार थे

गाज़ियाबादMay 23, 2019 / 06:39 pm

Rahul Chauhan

Lok Sabha Result Live: गाजियाबाद में मतगणना शुरू, जानिए कब तक आ जाएगा रिजल्ट

गाजियाबाद। लोकसभा चुनाव 2019 की मतगणना की प्रक्रिया की प्रक्रिया 23 मई सुबह से ही शुरू हो गई थी। वहीं उत्तर प्रदेश के लोगों की निगाहें गाजियाबाद सीट पर टिकी रहीं। इस लोकसभा सीट पर भाजपा, गठबंधन (सपा प्रत्याशी) और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला माना रहा था, लेकिन भाजपा प्रत्याशी ने शुरू से ही भारी बढ़त बनाकर जीत दर्ज की।
इतने वोटर्स ने इस सीट पर डाले वोट

बता दें कि गाजियाबाद लोकसभा सीट पर पहले चरण में 11 अप्रैल को मतदान हुआ था। इस सीट पर कुल 55.78 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस सीट पर कुल 27 लाख 26 हजार 132 वोटर्स में से 15 लाख 20 हजार 658 वोटर्स ने वोट डाले हैं।
ये हैं प्रमुख उम्मीदवार

इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला बताया जा रहा है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने फिर से जनरल वी.के सिंह को उम्मीदवार बनाया है। जिनका मुख्य मुकाबला गठबंधन से सपा नेता सुरेंद्र गोयल और कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा से मुकाबला है। यहां से कुल 12 प्रत्याशी मैदान में हैं।
भाजपा प्रत्याशी ने पिछले चुनाव में हासिल की थी जीत
2014 लोकसभा चुनाव में गाजियाबाद लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जनरल वी.के सिंह को 7,58,482 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी राज बब्बर को मात्र 1,91,222 ही वोट मिले थे। इस बार यहां से तीनों उम्मीदवारों में कांटे की टक्कर बताई जा रही है।
क्या है राजनीतिक इतिहास

बता दें कि साल 2009 में गाजियाबाद में पहली बार चुनाव हुए थे। 2009 में पहली बार कांग्रेस के सुरेंद्र प्रकाश गोयल और भाजपा के राजनाथ सिंह के बीच टक्कर हुई थी। जिसमें राजनाथ सिंह कांग्रेस प्रत्याशी को हराकर सांसद बने थे। वहीं दूसरी बार यानि साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जनरल वी.के सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया। वहीं कांग्रेस ने राज बब्बर को मैदान में उतारा था। इस चुनाव में भी भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की थी।

Home / Ghaziabad / Lok Sabha Result : गाजियाबाद में वी.के सिंह ने फिर मारी बाजी, रिकॉर्ड वोटों से जीत की दर्ज

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.