scriptBreaking- फूड इंस्‍पेक्‍टर पर जानलेवा हमले के आरोप में BJP विधायक के प्रतिनिधि और साथी गिरफ्तार | Ghaziabad Loni BJP MLA Nand Kishore Gurjar Latest News in hindi | Patrika News

Breaking- फूड इंस्‍पेक्‍टर पर जानलेवा हमले के आरोप में BJP विधायक के प्रतिनिधि और साथी गिरफ्तार

locationगाज़ियाबादPublished: Dec 05, 2019 12:30:14 pm

Submitted by:

sharad asthana

Highlights

गरमाता जा रहा है BJP MLA और फूड इंस्‍पेक्‍टर का विवाद
Loni Police ने Nand Kishore Gurjar के प्रतिनिधि को दबोचा
Nand Kishore Gurjar समेत 10 लोगों पर दर्ज है जानलेवा हमले का केस

nand_kishore_.jpg

गाजियाबाद। भाजपा (BJP) विधायक (MLA) नंद किशोर गुर्जर (Nand Kishore Gurjar) और फूड इंस्‍पेक्‍टर आशुतोष सिंह का विवाद गरमाता जा रहा है। बुधवार देर रात को लोनी पुलिस (Loni Police) ने फूड इंस्पेक्टर पर जानलेवा हमले करने के आराेप में लोनी विधायक (Loni MLA) नंद किशोर गुर्जर के प्रतिनिधि और साथी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें

BJP नेताओं पर अपनी हत्या की साजिश का आरोप लगा घिरे MLA नंदकिशोर गुर्जर, मंत्री से लेकर विधायकों ने खोला मोर्चा

घर से किया गिरफ्तार

खाद्य विभाग के अधिकारी ने लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर समेत 10 लोगों पर जानलेवा हमले का केस दर्ज कराया था। आरोपियों में भाजपा विधायक के प्रतिनिधि ललित और करीबी सुमित का नाम भी शामिल था। एसपी (SP) देहात नीरज कुमार जादौन कर कहना है कि इस मामले में पुलिस ने बुधवार देर रात को ललित और सुमित को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें

भाजपा विधायक ने सीएम को पत्र भेजकर आजीवन जेल में डलवाने की मांग

मुख्‍यमंत्री को लिखा था पत्र

आपको बता दें क‍ि इस विवाद को लेकर भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) को पत्र भी लिख चुके हैं। इसमें उन्‍होंने भाजपा के एक पदाधिकारी और पुलिस पर संगीन आरोप लगाए थे। साथ ही उन्होंने कहा था कि संगठन के लोग ही उनकी हत्या कराना चाहते हैं। इस मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) ने विधायक नंद किशोर गुर्जर को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो