scriptWeather Alert: तापमान गिरने के साथ इन शहरों में रहना हुआ मुश्किल | Ghaziabad Loni Weather Alert Today 18 October 2019 | Patrika News

Weather Alert: तापमान गिरने के साथ इन शहरों में रहना हुआ मुश्किल

locationगाज़ियाबादPublished: Oct 18, 2019 02:40:07 pm

Submitted by:

sharad asthana

Highlights

18 अक्‍टूबर से 24 अक्‍टूबर के बीच 30-31 रहेगा अधिकतम तापमान
न्‍यूनतम तापमान 18-19 के बीच दर्ज किया जाएगा
प्रदूषण बढ़ने के कारण Ghaziabad चल रहा है रेड जोन में

ghaziabad_1.jpg
गाजियाबाद। अक्‍टूबर (October) की शुरुआत से जहां तापमान में गिरावट आई है, वहीं प्रदूषण का स्‍तर भी काफी बढ़ गया है। दिल्‍ली-एनसीआर (Delhi-NCR) की आबो-हवा इतनी खराब हो गई है कि यहां लोगों को सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। प्रदूषण बढ़ने के कारण गाजियाबाद (Ghaziabad) रेड जोन में चल रहा है। गुरुवार को जनपद का लोनी (Loni) इलाका देश का दूसरा सबसे ज्‍यादा प्रदूषण वाला शहर रहा।
यह रह सकता है गाजियाबाद का तापमान

आईएमडी (IMD) वेबसाइट के पूर्वानुमान के अनुसार, मेरठ (Meerut) में 18 अक्‍टूबर से 24 अक्‍टूबर तक अधिकतम तापमान 30-31 के बीच में रहेगा। न्‍यूनतम तापमान 18-19 के बीच दर्ज किया जाएगा। कुछ इसी तरह का मौसम 24 अक्‍टूबर तक गाजियाबाद में भी रहेगा। दिन और रात के तापमान में 11 से 12 डिग्री का अंतर रहेगा।
यह भी पढ़ें

Meerut: Diwali से पहले पुलिस 10 ट्रकों में भरकर लाई पटाखे

लोनी देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर

अक्‍टूबर में गाजियाबाद की हवा भी खराब हो गई। जनपद रेड जोन में आ चुका है। गुरुवार को लोनी देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। 17 अक्‍टूबर को लोनी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 315 दर्ज किया गया। जबक‍ि सिरसा (हरियाणा) देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, गुरुवार को गाजियाबाद का एक्‍यूआई 298, ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) का 266 और नोएडा (Noida) में 283 रहा। माना जा रहा है क‍ि पराली का धुआं दिल्‍ली-एनसीआर की हवा पर असर डाल रहा है।
यह भी पढ़ें

UPTET 2019: यूपीटीईटी परीक्षा का पूरा कार्यक्रम जारी, दिवाली के बाद करें परीक्षा के लिए अप्‍लाई

IMD के अनुसार मेरठ के तापमान का पूर्वानुमान

Date- Max. Tep.- Min. Temp.

18 October 2019- 31- 19
19 October 2019- 31- 19
20 October 2019- 30- 18
21 October 2019- 30- 18
22 October 2019- 30- 18
23 October 2019- 30- 18
24 October 2019- 30- 18
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो