पीड़िता की मां ने लगाए आरोप पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि सोमवार को उनकी नाबालिग बेटी घर पर अकेली थी। उसी दौरान युवक घर में आया। इसके बाद उसने दुष्कर्म का प्रयास किया। 16 साल की किशोरी के विरोध करने पर आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पीड़िता की मां का कहना है कि उन्होंने इस पूरे मामले की तहरीर थाना सिहानी गेट में दी है।
एसपी सिटी ने दिया यह बयान वहीं, वारदात के बाद आरोपी युवक आदिल ने खुद थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एसपी सिटी श्लोक कुमार का कहना है कि थाना सिहानी गेट इलाके में रहने वाले एक युवक ने अपनी चचेरी बहन को ही चाकुओं से गोद डाला है। वारदात के बाद वह खुद थाने पहुंच गया। उसने ही वारदात की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने लहूलुहान हालत में पीड़िता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया है। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh
Facebook पर Like करें, Follow करें
Twitter पर