scriptVideo: PUBG खेलने वाले इस छात्र को ढूंढ रही है पुलिस, वजह जानकर दंग रह जाएंगे आप | Ghaziabad Sihani Gate Police Searching PUBG Game Playing Student | Patrika News

Video: PUBG खेलने वाले इस छात्र को ढूंढ रही है पुलिस, वजह जानकर दंग रह जाएंगे आप

locationगाज़ियाबादPublished: Mar 19, 2019 12:17:59 pm

Submitted by:

sharad asthana

– गाजियाबाद के थाना सिहानी गेट में दर्ज हुई रिपोर्ट
– 11 मार्च को बाजार में कुछ सामान लेने गया था अपनी स्कूटी से
– पबजी के यूजर्स के साथ घंटों चैट किया करता था किशोर

PUBG

बड़ी खबर: PUBG खेलने वाले इस छात्र को ढूंढ रही है पुलिस, जानकर दंग रह जाएंगे आप

गाजियाबाद। थाना सिहानी गेट पुलिस पबजी (PUBG) खेलने वाले एक छात्र की तलाश कर रही है। वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। उसका मंगलवार सुबह तक भी कोई अता-पता नहीं चल सका है। किशोर के परिजनों का कहना है कि अक्सर वह पबजी गेम खेला करता था। उसके यूजर्स से वह घंटों चैट किया करता था। 15 वर्षीय अभिनव जयंत 11 मार्च को लापता हो गया था। वह अपनी मां से यह कहकर गया था कि वह कुछ सामान लेने बाजार जा रहा है। उसकी स्कूटी नए बस अड्डे के पास मिली थी। किशोर का अभी तक कुछ पता नहीं चला है।
यह भी पढ़ें

अब

pubg गेम खेलने पर जा सकते हैं जेल! इतनी होगी सजा

दिल्‍ली में टीचर हैं पिता

राजनगर एक्‍सटेंशन में रहने वाले राजेश कुमार जयंत दिल्ली में टीचर हैं। उनके दो बच्‍चे हैं। राजेश का 15 वर्षीय बेटा अभिनव जयंत एक नामी स्‍कूल में 10वीं का छात्र है। 11 मार्च को वह बाजार में कुछ सामान लेने अपनी स्कूटी से गया था, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। 12 मार्च को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना सिहानी गेट में दी गई थी। उसकी स्कूटी नए बस अड्डे के पास मिली थी। राजेश कुमार जयंत का कहना है कि अभिनव अक्सर पबजी गेम खेला करता था। पबजी के यूजर्स के साथ वह घंटों चैट किया करता था।
यह भी पढ़ें

PUBG खेलते-खेलते रेलवे ट्रैक पर चले गए दो युवक, सामने से आ गई ट्रेन फिर…

पुलिस को सौंपा लैपटॉप

उन्होंने उसका वह लैपटॉप भी पुलिस को सौंप दिया है, जिसमें वह गेम खेला करता था। उन्होंने बताया कि जिस वक्त अभिनव गायब हुआ है। उस वक्त उसके पास 15 हजार रुपये भी थे। राजेश ने आरोप लगाया कि पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। उसके लैपटॉप को भी अभी तक नहीं देखा गया है।
यह भी पढ़ें

अहमदाबाद शहर में भी पबजी, मोमो-गेम पर प्रतिबंध

पहले भी भाग चुका है घर से

इस मामले में एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया की राजेश कुमार ने थाना सिहानी गेट में अपने बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस को एक लैपटॉप भी दिया गया है। बताया गया है क‍ि किशोर अक्सर पबजी गेम खेला करता था। इस मामले में गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस की टीम उसे खोजने में लगी हुई है। जल्द ही उसे ट्रेस कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी वह करीब ढाई साल पहले अचानक लापता हो गया था। वापस आने पर उसने बताया था कि वह महेंद्र सिंह धोनी से मिलने के लिए गया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो