परिवार के साथ यहां रहती थी महिला
मृतक महिला का पति प्रमोद शर्मा मोहन नगर स्थित ओमनगर कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। बीते शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे प्रमोद की पत्नी रिया शर्मा (35) अपनी स्कूटी से लाजपत नगर स्थित अंबे अस्पताल के पास किसी के बुलाने पर उससे मिलने गर्इ थीं। महिला रिया जब देर रात तक घर नहीं लौटी तो परिजन अंबे अस्पताल पहुंचे। वहां पर रिया की स्कूटी तो खड़ी मिली, लेकिन रिया का कुछ पता नहीं लगा। मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा था। इस पर महिला के पति प्रमोदी ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस पति की शिकायत पर पत्नी रिया का पता लगाने में जुटी थी। इससे पहले मंगलवार का महिला का शव बागपत के खेकड़ा जिले में नहर किनारे पड़ा मिला।
गला रेतकर की महिला की हत्या पति ने दो लोगों पर जताया शक
रिया के परिजनों को एक व्यक्ति ने बागपत के खेकड़ा में महिला का शव मिलने की जानकारी दी थी। परिजन मंगलवार को वहां पहुंचे और शव की शिनाख्त की। रिया की गला रेतकर हत्या की गई थी। पूरे शरीर पर चाकुओं के निशान थे। और गला धारदार हथियार से रेता गया था।शव बागपत क्षेत्र के तिगरी – डगरपुर गांव के पास नहर किनारे रविवार सुबह मिला था। महिला के पति ने किसी से रंजिश होने की बात से इंकार किया हैं। साथ ही उन दो लोगों के खिलाफ हत्या का शक जताते हुए शिकायत दी है जिनसे वह अस्पताल में मिलने की बात कह कर घर से निकली थी। पुलिस ने मामले में मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही हत्यारों का पता लगाने में जुट गर्इ है।