scriptGhaziabad: महिला ने दरोगा से कहा, तेरी तो वर्दी उतरवा दूंगी | Ghaziabad Woman Warning To UP Police Daroga In Kavi Nagar Thana | Patrika News

Ghaziabad: महिला ने दरोगा से कहा, तेरी तो वर्दी उतरवा दूंगी

locationगाज़ियाबादPublished: Jul 17, 2019 02:40:17 pm

Submitted by:

sharad asthana

Ghaziabad के कविनगर थाना क्षेत्र में सामने आया मामला
Delhi से OLA कैब बुक कराकर सहेलियों के साथ आई थी महिला
महिला का शांतिभंग में किया गया चालान

up police

Ghaziabad: महिला ने दरोगा से कहा, तेरी तो वर्दी उतरवा दूंगी

गाजियाबाद। जनपद में एक महिला द्वारा यूपी पुलिस के दरोगा को धमकाने की खबर उड़ी है। मामला कैब चालक को किराया देने से जुड़ा हुआ है। आरोप है क‍ि महिला ने कैब चालक को किराये के पैसे देने की बजाय उसकी झूठी शिकायत पुलिस से कर दी थी। जब दरोगा ने उसे किराया देने को कहा तो महिला ने उनको सस्‍पेंड कराने की धमकी दे डाली। हालांकि, कविनगर थाना प्रभारी ने दरोगा को धमकाने की खबर से इंकार किया। पुलिस ने आरोपी महिला का शांति भंग में चालान कर दिया है।
दिल्‍ली से बुक की थी Ola कैब

जानकारी के अनुसार, delhi से एक महिला ने ओला (OLA) कैब बुक की थी। उसके साथ उसकी दो सहेलियां भी थीं। दिल्‍ली से वह Ghaziabad और‍ फिर मसूरी पहुंची। इस बीच रास्‍ते में उसकी सहेलियां तो उतर गईं लेकिन वह कैब में इधर-उधर घूमती रही। इसके बाद वह कविनगर थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में खाना खाने के लिए गई। गोविंदपुरम चौकी के पास उतरकर वह जाने लगी। इस पर कैब चालक ने उससे किराये के 1600 रुपये मांगे। आरोप है क‍ि महिला ने किराया देने से इंकार कर दिया। उसने क्रेडिट व डेबिट कार्ड ब्‍लॉक होने की बात कही। साथ ही उसने पेटीएम (PAYTM) से भी पैसे देने में असमर्थता जता दी। कैब चालक ने जब कई बार किराया मांगा तो आरोपी ने डायल 100 पर फोन कर दिया।
यह भी पढ़ें

Ghaziabad: युवती ने मां को लड़का बनकर किया फोन, सच पता चलने पर परिजनों के उड़े होश

कैब चालक पर लगाया झूठा आरोप

आरोप है क‍ि पुलिस के पहुंचने पर महिला ने कैब चालक पर झूठा आरोप लगा दिया। उसने कहा कि कैब चालक उससे लड़की मांग कर रहा है। उसने कैब चालक को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने जब कैब चालक को पकड़ा तो उसने सारी बात बताई। इसके बाद दरोगा ने महिला को किराया देने का कहा तो उसने उसकी वर्दी उतरवाने की धमकी दी। महिला ने हंगामा भी किया।
यह भी पढ़ें

घर से भागी दो मुस्लिम बहने एक महीने बाद लौंटी घर तो बताई हैरान कर देने वाली बात

100 नंबर पर की थी कॉल

आरोप है क‍ि महिला ने दरोगा पर रौब झाड़ते हुए कविनगर थाना प्रभारी को बुलाने की बात कही। सूचना मिलने के बाद कविनगर थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा वहां पहुुंच गए। उन्‍होंने महिला को समझाया लेकिन वह नहीं मानी। कविनगर थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा का कहना है क‍ि महिला का कैब चालक से किराये को लेकर विवाद हुआ था। उसने 100 नंबर पर कॉल की थी। आरोपी महिला का शांतिभंग में चालान किया गया था। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उसके जमानत मिल गई।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो