मसानी बाबा प्रसाद में नशीला पदार्थ मिलाकर महिलाओं को खिलाता, फिर करता गंदा काम?
गाज़ियाबादPublished: Oct 12, 2023 08:29:40 pm
गाजियाबाद में दिल्ली के विनोद कश्यप उर्फ मसानी बाबा पर महिलाओं ने दुष्कर्म का आरोप लगाए। महिलाओं को ब्लैकमेल करता और उसके बाद पैसे वसूलता था।
लोनी क्षेत्र की महिलाओं ने मसानी बाबा के खिलाफ दिल्ली के द्वारका थाने में FIR दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी मसानी बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अब तक 4 महिलाओं के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस के अनुसार, “विनोद कश्यप ने आध्यात्मिक बाबा बनकर द्वारका में अपने 2 मंजिला मकान में ‘दरबार’ लगाना शुरू किया था कई साल पहले विनोद एक अस्पताल में काम करता था।”