scriptगाजियाबाद से लड़की का अपहरण कर दिल्ली में चार लड़कों ने किया गैंगरेप | Girl kidnapped from Ghaziabad and gang raped by 4 boys in Delhi | Patrika News

गाजियाबाद से लड़की का अपहरण कर दिल्ली में चार लड़कों ने किया गैंगरेप

locationगाज़ियाबादPublished: Aug 01, 2021 11:56:30 am

Submitted by:

lokesh verma

गाजियाबाद थाना खोड़ा कॉलोनी इलाके में रहने वाली नाबालिग लड़की से दिल्ली में सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार

gangrape.jpg
गाजियाबाद. दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक बार फिर शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। पुलिस के अनुसार, थाना खोड़ा कॉलोनी इलाके में रहने वाली एक नाबालिग लड़की को दिल्ली ले जाकर उससे 4 लड़कों ने दुष्कर्म किया है। पीड़िता ने घर आकर आपबीती परिजनों को बताई, जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ थाना खोड़ा कॉलोनी में तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए पीड़िता का मेडिकल कराया गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक की तलाश अभी जारी है। पुलिस का दावा है उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- महंगे गिफ्ट भेजने के नाम पर नाइजीरियन युवक ऐंठता था युवतियों से रुपए, 40 लोगों से लाखों ठगे

जानकारी के अनुसार, थाना खोड़ा कॉलोनी में रहने वाली एक नाबालिग लड़की को पड़ोस में ही रहने वाले एक लड़के ने तीन दिन पहले नोएडा साईं मंदिर के पास बुलाया था। जहां उसके तीन अन्य साथी भी मौजूद थे। उन्होंने नाबालिक को गाड़ी में बिठाया और दिल्ली ले गए। जहां पर उसके साथ चारों ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि विरोध करने पर पीड़िता को धमकाया भी गया। बहरहाल पीड़िता ने घर पहुंच कर अपने परिजनों को उन लड़कों की घिनौनी करतूत के बारे में बता दिया, जिसके बाद आरोपियों की धरपकड़ हो सकी।
एसपी द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि थाना खोड़ा कॉलोनी में रहने वाली एक नाबालिग लड़की के परिजनों के द्वारा थाना खोड़ा कॉलोनी में तहरीर दी गई थी, जिसमें पड़ोस में ही रहने वाले एक लड़के और उसके तीन अन्य साथियों के द्वारा दुष्कर्म किए जाने की बात कही गई थी। तहरीर के आधार पर तत्काल प्रभाव से मामला दर्ज करते हुए पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया गया और विशेष टीम का गठन करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। जबकि एक अन्य युवक की तलाश जारी है। उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो