scriptगणतंत्र दिवसः गाजियाबाद में लहराया यूपी का सबसे ऊंचा तिरंगा, देखें तस्वीरें | highest flag host in ghaziabad | Patrika News

गणतंत्र दिवसः गाजियाबाद में लहराया यूपी का सबसे ऊंचा तिरंगा, देखें तस्वीरें

locationगाज़ियाबादPublished: Jan 25, 2018 06:10:08 pm

Submitted by:

Nitin Sharma

केन्द्रीय विदेश मंत्री वीके सिंह ने किया ध्वजारोहण

national flag

गाजिय़ाबाद। गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले मतदाता दिवस पर आज महानगर गाजियाबाद में उत्तर प्रदेश के सबसे उंचे झंडे का ध्वजारोहण किया गया है। एनसीआर के लोग अब दूर से ही गाजियाबाद में हवा में लहराते झंडे को देखकर गौरवान्वित महसूस करेंगे।नगर निगम के पिछले मेयर के कार्यकाल के समय से श्यामा मुखर्जी पार्क में तिरंगा झंडा लगाए जाने को लेकर काम चल रहा था।

तिरंगा लगाने में इतना आया खर्च

हॉटसिटी के मुखर्जी पार्क में राष्ट्रीय ध्वज लगाने पर 22.73 लाख रुपये का खर्चा आया है। पहले झंडे की ऊंचाई को 180 फीट तय किया गया था। लेकिन बाद में इसकी ऊंचाई को बढ़ाकर 205 फीट कर दिया गया है। ऊंचाई को देखते हुए रात में भी यहां पर लाल लाइट जलती रहेंगी।बुलंदशहर रोड़ आैद्योगिक क्षेत्र स्थित श्यामाप्रशाद मुखर्जी पार्क में स्पेश स्टेशन की भी स्थापना को लेकर काम चल रहा है। नगर निगम जिला साइंस विभाग के सहयोग से विज्ञान वाटिका विकसित कर रहा है। यहां पर फाइव डी एवं 7 डी तकनीक का इस्तेमाल करते स्पेस स्टेशन की स्थापना की तैयारी है। इसमें एक साथ 25 लोगों के बैठने की सुविधा होगी। पार्क के सौंदयकरण पर एक करोड रूपया खर्च किया जा चुका है। मेयर आशा शर्मा ने बताया कि गाजियाबाद के लिए ये गौरव की बात है कि यूपी में सबसे उंचा झंडा उत्तर प्रदेश में लग रहा है। अब यहां से गुजरते हुए लोगों को तिरंगा देखकर देशभक्ति का एहसास होगा।

flag

पिछले काफी समय से चल रहा था तिरंगा लगाने को लेकर काम

गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले गुरुवार को केन्द्रीय विदेश मंत्री व स्थानीय सांसद वीके सिंह ने गाजियाबाद में लगाए गये।यूपी के सबसे ऊंचे तिरंगे का ध्वजारोहण किया। नगर निगम गाजियाबाद की तरफ से इसके सम्बन्ध में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सासंद वीके सिंह के ध्वजारोहण किए जाने के बाद तिरंगे के सम्मान में राष्टगान गाया गया।

highest flag

यूपी का सबसे तिरंगा शहर के लिए गर्व की बात

पत्रकारों से बातचीत में सांसद वीके सिंह ने कहा कि गाजियाबाद बदल रहा है। उत्तर प्रदेश में सबसे ऊंचा तिरंगा शहर के लिए गर्व महसूस कराने वाला है। अपने शहर को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी अधिकारियों समेत सभी नागरिकों की भी है। इसलिये सबको इसमे अपनी भागीदारी दिखानी चाहिए। वहीं मीडिया की तरफ से जब बढ़ते आपराधिक माहौल के बारे में पूछा गया। तो वो यह इस सवाल को नजर अंदाज करते रहे। इस मौके पर निगम की मेयर आशा शर्मा ,मुरादनगर विधायक अजित पाल त्यागी ,पूर्व मेयर आशु वर्मा और भाजपा महानगर अध्य्क्ष मानसिंह गोस्वामी समेत बीजेपी संगठन के लोग भी मौजूद रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो