कांवड़ यात्रा जो बनी मिसाल, मुरादनगर गंग नहर से गंगा जल भरकर पावन चिंतन धारा आश्रम किया जलाभिषेक
गाज़ियाबादPublished: Jul 16, 2023 09:19:46 pm
सावन के महीने में कांवड़ यात्रा में जहां शिव भक्त हरिद्वार से गंगा जल लेकर आ रहे थे। वहीं पावन चिंतन धारा आश्रम के शिवभक्तों ने मुरादनगर गंग नहर से गंगा जल भरकर कांवड़ यात्रा शुरू की।


कांवड़ यात्रा जो बनी मिसाल, मुरादनगर गंग नहर से गंगा जल भरकर पावन चिंतन धारा आश्रम किया जलाभिषेक
श्रावण माह की शिवरात्रि पर ग़ाज़ियाबाद के हिसाली गांव स्थित पावन चिंतन आश्रम द्वारा विशाल कांवड़ यात्रा का आयोजन हुआ। जिसमें आश्रम से सुबह सैकड़ों शिवभक्त अनुशासित व्यवस्था में शिव नाम जपते हुए मुरादनगर गंग नहर पदयात्रा करते हुए पहुंचे। इसके बाद शिवभक्तों ने वहां गंगा आरती की। इसके बाद गंगाजल भरकर वापस आश्रम आकर मुख्य शिवक्षेत्र में स्थित सिद्ध शिवलिंग पर पंचाक्षरी मंत्र के साथ जलाभिषेक किया। ज्ञात हो कि पावन चिंतन धारा आश्रम में परमपूज्य प्रो. पवन सिन्हा के मार्गदर्शन में पिछले 4 दिनों से महामृत्युंजय मंत्र जप का अनुष्ठान हो रहा था। जिसकी पूर्णाहुति शिवरात्रि पर हुई।