script

Ghaziabad : सरेआम पत्नी को मारी गोली, फिर दो साल के बच्चे को छीनकर फरार हुआ पति

locationगाज़ियाबादPublished: Sep 27, 2022 12:33:18 pm

Submitted by:

lokesh verma

गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र के काजीपुरा में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में पति ने पत्नी को गोली मार दी और दो साल के बच्चे को छीनकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल अवस्था में महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। इसके साथ ही पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में जुटी है।

husband-escaped-snatching-two-year-old-son-after-wife-was-shot-in-ghaziabad.jpg
गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र में पति-पत्नी के विवाद में पति ने पत्नी को गोली मार दी और 2 साल के बच्चे को छीनकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने लहूलुहान हालत में महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार अभी भी जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही गोली की आवाज लोगों ने सुनी तो भगदड़ मच गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आरोपी बच्चे को लेकर फरार हो चुका था। पुलिस की टीम आरोपी पति के साथ बच्चे को तलाश रही है।
जानकारी के अनुसार, थाना मसूरी क्षेत्र के काजीपुरा गांव में रहने वाली संजना की शादी चिपियाना के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद तक सब कुछ ठीक रहा। लेकिन, कुछ दिन बाद ही दोनों में अनबन शुरू हो गई। इतना ही नहीं विवाद इतना गहरा गया कि दोनों में तलाक तक भी हो गया। करीब 3 साल पहले संजना की शादी मुजफ्फरनगर के सिसौली निवासी पुष्पेंद्र उर्फ कपिल से हो गई। पुष्पेंद्र से संजना को दो साल का बेटा शिवांश भी हुआ। हालांकि शादी के एक साल बाद ही पति पत्नी के बीच विवाद हो गया था। इसके चलते 2 साल से संजना अपने पिता के साथ काजीपुरा में रह रही थी। सोमवार की देर शाम संजना शिवांश को लेकर घर के बाहर घूम रही थी।
यह भी पढ़े – हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ने के कारण यमुना में उफान, ट्रैक धंसने से 19 ट्रेनें प्रभावित

बच्चे को लेकर फरार हुए आरोपी

अचानक इसी बीच पुष्पेंद्र अपने दो अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और संजना से शिवांश को छीनने लगा। संजना ने विरोध किया तो पुष्पेंद्र ने तमंचा निकालकर संजना को गोली मार दी। गोली लगते ही संजना घायल होकर जमीन पर गिर गई। आनन-फानन में इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने संजना को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
यह भी पढ़े – नेता घर मंगाकर खा रहे जेल की कच्ची-पक्की रोटी, चौंकाने वाली है वजह

पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए दे रही दबिश

एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने बताया कि सूचना के आधार पर तत्काल प्रभाव से पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करा दिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ट्रेंडिंग वीडियो