scriptGhaziabad: पत्नी मायके गई तो पति साेशल मीडिया पर वायरल की निजी तस्वीरें | husband made viral obscene photos of his wife on social media | Patrika News

Ghaziabad: पत्नी मायके गई तो पति साेशल मीडिया पर वायरल की निजी तस्वीरें

locationगाज़ियाबादPublished: Mar 27, 2021 01:09:19 pm

Submitted by:

lokesh verma

गाजियाबाद में पत्नी ने पति पर लगाया निजी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने और उन पर अश्लील टिप्पणी करने का आरोप

ghaziabad2.jpg
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
गाजियाबाद. लोनी बॉर्डर इलाके में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई दंग है। दरअसल एक महिला ने पुलिस को एक लिखित तहरीर दी है, जिसमें उसने अपने पति पर उसकी निजी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं उन फोटो पर अभद्र टिप्पणियां करने का भी आरोप है। पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की गहन जांच जुटी है।
यह भी पढ़ें- मां ने डेढ़ साल के मासूम को पानी की टंकी में डालकर बंद कर दिया ढक्कन, जानिये क्यों की हत्या

जानकारी के अनुसार, थाना लोनी बॉर्डर इलाके में रहने वाली एक महिला की शादी करीब 9 साल पहले बदायूं में रहने वाले एक शख्स के साथ हुई थी। महिला का पति मोमोज की दुकान लगाता है।आरोप है कि शादी के बाद से ही महिला पर दहेज लाने का दबाव बनाया जाता रहा। महिला का कहना है कि उसने अपने परिजनों से दो बार कुछ धनराशि लेकर अपने पति को दी, लेकिन वह लगातार दहेज की मांग करता रहा। जब महिला ने विरोध किया तो उसके साथ लगातार मारपीट करने लगा और लगातार सात साल तक दोनों के बीच दहेज को लेकर तकरार चलती रही।
इस दौरान महिला ने एक बेटे को भी जन्म दिया। महिला का आरोप है कि जब पति का अत्याचार नहीं झेला गया तो वह अपने बेटे को लेकर दो साल पहले लिंक रोड इलाके में रहने वाले अपने माता-पिता के पास आ गई। महिला का कहना है कि अब उसके पति ने उसकी निजी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी हैं। इतना ही नहीं उन पर अश्लील टिप्पणियां भी की गई हैं। जैसे ही महिला को इसकी जानकारी मिली तो महिला ने लिंक रोड थाने में लिखित में तहरीर दी है।
ये बोले अधिकारी

एसपी देहात डॉ. ईराज राजा ने बताया कि इस तरह का मामला सामने आया है। लिंक रोड थाना इलाके में रहने वाली एक महिला के द्वारा एक तहरीर दी गई है, जिसमें अपने पति पर ही कई तरह के आरोप लगाए हैं। पीड़िता के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करते हुए इस पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो