scriptBank Strike: मार्च में लगातार आठ दिन तक बंद रह सकते हैं बैंक | india uttar pradesh Bank Strike and holi holidays list in hindi | Patrika News

Bank Strike: मार्च में लगातार आठ दिन तक बंद रह सकते हैं बैंक

locationगाज़ियाबादPublished: Jan 18, 2020 03:47:27 pm

Submitted by:

sharad asthana

Highlights

वेतन वृद्धी समेत अन्‍य मांगों को लेकर किया हड़ताल का ऐलान
हड़ताल की वजह से कई दिन बैंकों में काम नहीं होगा
31 जनवरी और 1 फरवरी को बैंकों में है प्रस्‍तावित हड़ताल

bank_strike.jpg
गाजियाबाद। वेतन वृद्धी समेत अन्‍य मांगों को लेकर बैंकों में हड़ताल (Bank Strike) का ऐलान किया गया है। इससे बैंकों में जाने वाले कस्‍टमर्स को काफी दिक्‍कतों का सामना करना पड़ेगा। एटीएम (ATM) खाली होने की भी संभावना जताई जा रही है। हड़ताल की वजह से कई दिन बैंकों में काम नहीं होगा। वहीं, हड़ताल और छुट्टि‍यों की वजह से मार्च में लगातार आठ दिन बैंक बंद हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें

Sambhal: दूल्‍हे ने CAA और NRC के समर्थन का निकाला नायाब तरीका

2 फरवरी को है रविवार

दरअसल, मांगों को लेकर हुई वार्ता विफल होने के बाद हड़ताल का ऐलान किया गया है। यूनाइटेड फोरम बैंक ऑफ इंडिया ने 31 जनवरी और एक फरवरी को हड़ताल की घोषणा की है। इस दौरान बैंकों में कोई कार्य नहीं होगा। इसके बाद 2 फरवरी को रविवार का अवकाश है। उस दिन भी बैंक बंद रहेंगे। मतलब इस तरह से तीन दिन लगातार बैंकों में कोई काम नहीं होगा।
यह भी पढ़ें

Rampur: कड़ाके की ठंड में SP ने 650 पुलिसकर्मियों को 5 किलोमीटर दौड़ाया

मार्च में भी तीन दिन हड़ताल की घोषणा

मेरठ के बैंक यूनियन के पदाधिकारी कीर्ति कुमार दुग्गल का दावा है कि 31 जनवरी और 1 फरवरी को हड़ताल प्रस्‍तावित है। इसके बाद मार्च में 11, 12 और 13 को हड़ताल का ऐलान किया गया है। मार्च में दूसरे हफ्ते में लगातार आठ दिन तक बैंकों में कोई काम नहीं होने के आसार हैं। 8 मार्च को रविवार है। इसके बाद 9 और 10 मार्च को होली की छुट्टी है। होली के बाद 11, 12 और 13 मार्च को भी हड़ताल प्रस्‍तावित है। 14 मार्च को माह का दूसरा शनिवार है। इसके बाद 15 मार्च को रविवार की छुट्टी है। कीर्ति कुमार दुग्‍गल का कहना है कि इसके बाद भी अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो बैंकों में 1 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी।
8 मार्च- रविवार
9 मार्च- सोमवार- होली का अवकाश
10 मार्च- मंगलवार- होली का अवकाश
11 मार्च- बुधवार- प्रस्‍तावित बैंक हड़ताल
12 मार्च- गुरुवार- प्रस्‍तावित बैंक हड़ताल
13 मार्च- शुक्रवार- प्रस्‍तावित बैंक हड़ताल
14 मार्च- शनिवार- सेकंड शटरडे
15 मार्च- रविवार- अवकाश
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो