script

कोरोना को मात देकर अस्पताल से घर पहुंचे उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह

locationगाज़ियाबादPublished: Oct 12, 2020 09:28:20 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का यशोदा अस्पताल में चल रहा था उपचार
कोरोना रिपाेर्ट नेगेटिव आने पर पुष्प वर्षा के साथ मिली अस्पताल से छुट्टी

kalyan_singh.jpg

ghazibad

गाजियाबाद। यशोदा हाॅस्पिटल में भर्ती यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल व भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह ( Kalyan Singh ) ने कोरोना ( Corona virus ) काे मात दे दी है। साेमवार काे कोविड-19 ( COVID-19 virus ) की रिपार्ट निगेटिव आने के बाद उन्हे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सभी टेस्ट रिपोर्ट ठीक आने पर डॉक्टरों ने पैनल ने उन्हे छुट्टी देने का निर्णय किया। इस माैके पर मेडिकल स्टाफ ने फूल बरसाकर उन्हें विदा किया।
यह भी पढ़ें

हाथरस कांड पर शोर मचा रही सपा ने टुंडला सीट पर गैंगरेप के आराेपी के पिता काे दिया टिकट

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिहं लखनऊ के माल एवेन्यू में रहते हैं। पिछले दिनाें उन्हे बुखार आया था। इसके बाद उनकी कोरोना जांच पॉजिटिव आ गई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें चिकित्सकों की निगरानी में लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई में रखा गया लेकिन हालत में सुधार नहीं हाेने पर उन्हे राताे-रात लखनऊ से गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल ( yashoda hospital ) में शिफ्ट कर दिया गया। इसके बाद से ही उनका यहां गाजियाबाद के यशोदा हॉस्पिटल में ही उपचार चल रहा था। साेमवार काे डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत अब ठीक है। कोविड-19 की रिपाेर्ट निगेटिव आई है। इसलिए उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया है।
फूल बरसाकर की तलवार भेंट
पूर्व मुख्यमंत्री के ठीक हाेने पर साेमवार काे यशोदा अस्पताल में खुशी का माहोल था। मेडिकल स्टाफ ने पूर्व सीएम पर पुष्पवर्षा की और पुष्पवर्षा करते हुए उन्हे विदा किया। इस दाैरान अस्पताल की ओर से उन्हे एक तलवार भी भेंट की गई।

ट्रेंडिंग वीडियो