डागर कॉलोनी में रहती थी किन्नर थाना मुरादनगर क्षेत्र की डागर कॉलोनी में बुधवार सुबह एक महिला किन्नर की हत्या से सनसनी फैल गई। 35 साल की किन्नर शबाना घर के अंदर मृत पाई गई। आशंका है कि उसके सिर पर किसी भारी चीज से वारकर हत्या की है। पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। किन्नर यहां किराये के मकान में अकेली रहती थी। पुलिस किन्नर की हत्या की वजह और हत्यारों की तलाश में जुट गई है।
सिर पर मिले चोट के निशान इस मामले में एसपी देहात अरविंद कुमार मौर्य का कहना है कि मुरादनगर इलाके की डागर कॉलोनी में शबाना रहती थी। उसका शव उसी के घर में पड़ा मिला है। उसके सिर पर चोट के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि किन्नर का किसी के साथ कोई झगड़ा नहीं था।