scriptWeather Report: प्रचंड गर्मी से धधक रहा पूरा यूपी, तापमान 44 डिग्री दर्ज, जानिए आज कैसा रहेगा आपके शहर का हाल | know the weather report of your city today | Patrika News

Weather Report: प्रचंड गर्मी से धधक रहा पूरा यूपी, तापमान 44 डिग्री दर्ज, जानिए आज कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

locationगाज़ियाबादPublished: Apr 30, 2022 08:52:08 am

Submitted by:

Jyoti Singh

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। चार-पांच मई से लू चलना शुरू होती थी, लेकिन इस साल तो अप्रैल में ही लू सता रही है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

know_the_weather_report_of_your_city_today1.jpg

Weather: Sharp attitude of Sun God,

उत्तर प्रदेश में इस समय लू (heat wave) और तपती गर्मी से सभी का हाल खराब है। एनसीआर, यूपी समेत कई राज्यों में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने जीना मुहाल कर दिया है। वहीं गुाजियाबाद में शुक्रवार को सुबह निकलने के साथ ही गर्मी ने सताना शुरू कर दिया। शनिवार यानी आज भी अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं। मौसम विभाग का अनुमान है अभी तीन-चार दिन तापमान में गिरावट नहीं आएगी। इस साल मार्च से ही असामान्य तरीके से तापमान में बढ़ोत्तरी शुरू हुई जो अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक लगातार जारी है। गर्मी से इंसान ही नहीं पशु-पक्षियों का भी बुरा हाल है।
सामान्य से अधिक पड़ रही गर्मी

उधर, मौसम एवं कृषि विज्ञानी डॉ. डीके सचान ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम में आद्रता 12 फीसद रहेगी और लू 14 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेंगी। इस साल सामान्य से अधिक गर्मी पड़ रही है। जो ग्लोबल वार्मिंग का असर हो सकता है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। चार-पांच मई से लू चलना शुरू होती थी, लेकिन इस साल तो अप्रैल में ही लू सता रही है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इन शहरों का बुरा हाल

शुक्रवार को बांदा की हालत सबसे ज्यादा खराब रही। यहां पिछले कई दशकों का गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। बांदा में दिन का अधिकतम तापमान देश में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। वहीं बुंदेलखंड के इस शहर में दिन का अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, राजधानी लखनऊ का भी यही हाल रहा जहां 29 अप्रैल को अब तक की सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी। यूपी की राजधानी में अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 30 अप्रैल 1999 को 45 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था, जो अब तक का सबसे ज्यादा था।
48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है तापमान

मौसम विभाग के अभी तक के अनुमान के मुताबिक, 1 मई तक फिलहाल भीषण गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है। पूरब से लेकर पश्चिम तक तपिश और लू का सिलसिला ऐसे ही चलता रहेगा। गर्मी और नई ऊंचाइयां छू सकती है। आशंका जताई गई है कि कुछ शहरों में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो