Krishna Janmashtami: आधी रात जन्मे कान्हा, देर रात तक मंदिरों और घरों में कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव
गाज़ियाबादPublished: Sep 08, 2023 08:46:50 am
Krishna Janmashtami: आधी रात 12 बजे कान्हा ने जन्म लिया तो उसके बाद शहर के मंदिरों और घरों में उत्सव का माहौल हो गया। कृष्ण जन्माष्टमी पर देर रात तक धार्मिक आयोजन होते रहे। गाजियाबाद के इस्कान मंदिर और मेरठ के औघडनाथ मंदिर में देर रात तक कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम हुए।


कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में कृष्ण लीला का मंचन करतीं कलाकार।
Krishna Janmashtami: कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार बड़ी धूम धाम से मनाया गया। इस दौरान नृत्य, गीत-संगीत, आनंद से भी कृष्ण भक्त भाव विभोर हो गए। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु एवं गुरु परिवार द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इसके बाद गुरु ने आशीर्वचन देते हुए भगवान कृष्ण की पीड़ा की व्याख्या की। उन्होंने बताया कि कैसे उस कुछ घण्टे पूर्व जन्मे बच्चे ने उस तूफानी रात और बांस की टोकरी को सहा होगा। नंद बाबा और माँ यशोदा ने अपनी नन्ही सी सन्तान का बलिदान किया। कैसे भगवान ने कष्ट सहे और जीवनभर दूसरों के लिए जिया। दैनिक पूजा पद्धति के बारे में बात करते हुए कहा कि उसमें दिखावा नहीं, प्रभु के लिए भाव और समर्पण होना चाहिए। तभी हम प्रभु के सच्चे भक्त बनेंगे।