scriptआवश्यक सूचना: रेलवे यात्री कृपया ध्यान दें, कोहरे की वजह से ये ट्रेनें रहेंगी रद्द | list of train cancelled due to poor weather | Patrika News

आवश्यक सूचना: रेलवे यात्री कृपया ध्यान दें, कोहरे की वजह से ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

locationगाज़ियाबादPublished: Nov 16, 2017 02:05:15 pm

Submitted by:

Ashutosh Pathak

यात्रीगण असुविधा के लिए खेद है। खराब मौसम की वजह से कई ट्रेनें रद्द हो गई हैं।

list of train cancelled due to poor weather
गाजियाबाद। मौसम में आए अचानक बदलाव के बाद देश की सबसे बड़े यातायात नेटवर्क रेलवे पर भी खासा प्रभाव पड़ा है। इसकी वजह से बुधवार को जहां एक दर्जन से अधिक ट्रेन रद्द हो गईं। वहीं, कल भी कई रूट की ट्रेनें रद्द रहने वाली हैं। इसलिए, बेहतर होगा अगर आप ट्रेन से अपनी मंजिल पर पहुंचना चाह रहे हैं तो एक बार नए समय-सारिणी को चेक कर लें। ताकि स्टेशन पहुंचकर होने वाली असुविधा से आप बच सकें।

आज ये ट्रेनें रहीं कैंसिल

12584 नई दिल्ली जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस रद्द
14650 सरयू यमुना एक्सप्रेस रद्द
14681 नई दिल्ली जालधंर एक्सप्रेस रद्द
15483 सिक्किम महानंदा रद्द
15484 दिल्ली से अलीपुर जानेवाली ट्रेन रद्द
15910 अवध असम (लालगढ़ जंक्शन से डिब्रूगढ़ जाने वाली) रद्द
54303 दिल्ली कालका पैसेंजर (दिल्ली से कालका) आज रद्द
54307 मुरादाबाद दिल्ली पैसेंजर रद्द
54308 दिल्ली-मुरादाबाद पैंसेजर रद्द
64554 आनंद विहार मुरादाबाद मेमू रद्द
64555 आनंद विहार-मेरठ सिटी मेमू रद्द
64556 मेरठ सिटी से आनंद विहार मेमू आज रद्द रहीं।
कल रद्द रहनेवाली ट्रेनें

64556 मेरठ सिटी से आनंद विहार मेमू रद्द
64555 आनंद विहार से मेरठ सिटी रहेगी रद्द
64554 आनंद विहार टर्मिनल से मुरादाबाद मेमू रहेगी रद्द
64553 मुरादाबाद से आनंद विहार मेमू रद्द
64036 शकूरबस्ती-गाजियाबाद ईमएयू रद्द
15484 सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस, दिल्ली से अलीपुरद्वार जाने वाली ट्रेनें कल रद्द रहेंगी। इसलिए, यात्रा पर निकलने से पहले नई समय-सारिणी को जरूर चेक कर लें।
रेलवे अधिकारी का कहना

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज शर्मा ने बताया कि गाजियाबाद जंक्शन से गुजरने वाली 13 ट्रेन आज रद्द रही। इसके अलावा गुरुवार को भी एक दर्जन ट्रेनें रद्द रहने वाली है। इन ट्रेनों में आनंद विहार मुरादाबाद और मेरठ के रूट की गाड़ियां शामिल है। ऐसे में आरक्षित टिकट रद्द कराने पर यात्रियों का पूरा फैसा रिफंड दिया जाएगा। रेलवे अधिकारी ने बताया कि असुविधा से बचने के लिए सभी यात्री नई समय-सारिणी चेक करके जरूर निकलें। उनका यह भी कहना था कि आने वाले दिनों में अभी और भी ट्रेनें रद्द होगी।

ट्रेंडिंग वीडियो