इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बरेली की रहने वाली एक युवती अपने पड़ोसी युवक के कहने पर नोएडा आ गई। वहां नौकरी की तलाश में उसे नौकरी भी मिल गई। इसके बाद उसने अपनी मेमरी बहन को भी नौकरी पर बुला लिया। इसके बाद वह अपने भाई की नौकरी की भी तलाश में लग गई। इस दौरान उसकी मुलाकात एक महिला के जरिए आमीन नाम के युवक से हुई। आमीन ने बताया कि वो आम आदमी पार्टी का सदस्य है और उसे सरकारी नौकरी दिलाएगा। इस तरह नौकरी का झांसा देकर उसे जबरन होटल में ले जाकर बलात्कार किया। इसके बाद तीन महीने तक दुष्कर्म करता रहा। इस अवधि में लड़की को होटल में ही कैद रखा। तीन महीने तक दुष्कर्म करने के बाद आरोपी आमीन उसे दिल्ली ले आया। दिल्ली में उसे जबरन वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेल दिया। यहां लड़की को मांस खाने के लिए भी मजबूर किया गया। युवती ने अपनी रो-रोकर पूरी दास्तां बयां की है।
नोएडा से दिल्ली और दिल्ली से गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में करीब डेढ़ से 2 साल बीत जाने तक लगातार इस युवती के साथ रोजाना दुष्कर्म होता रहा। मर्जी के खिलाफ उसे जबरन वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेल दिया गया। उसके नाम पर जबरन दूसरी आईडी बना कर फ्लैट भी खरीदे गए। उसे शादी के नाम पर मांस खिलाने और नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया गया। लोनी से विधायक नंदकिशोर गुर्जर की मदद से एक एनजीओ ने राजनगर एक्सटेंशन से गाजियाबाद के बॉर्डर तक युवती को ट्रेस किया और उसे आमीन के चुंगल से छुड़ा लिया।
इस मामले में विधायक नन्द किशोर गुर्जर ने बताया कि इस बताया पूरे घटनाक्रम की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाजियाबाद दिल्ली बॉर्डर से तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी लकी उर्फ़ यामीन कई लड़कियों को अपने प्रेम प्रसंग के चुंगल में फंसा कर उनके साथ बलात्कार कर चुका है और जबरन वेश्यावृत्ति के धंधे में उन्हें धकेल चुका है। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी आमीन उर्फ लकी पंजाबी समेत उसके दो अन्य साथी और दो महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया है।