गाज़ियाबाद

लिव इन में रहने वाले युवक ने युवती को मारी गोली, पुलिस को बुलाकर सुनाई यह कहानी, तभी..

खबर की खास बातें:
. पिछले 10 साल से लिव में रह रहे थे दोनों. आरोपी की कहानी पर पुलिस
 

गाज़ियाबादSep 06, 2019 / 12:32 pm

virendra sharma

mueder

गाजियाबाद. लोनी के कोतवाली एरिया के राम विहार कॉलोनी में प्रेमी युवक ने अपनी ही प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया गया है कि ये दोनोंं पिछले 10 साल से लिव इन में रहे थे। हत्या करने के बाद आरोपी ने पुलिस को सूचना दी। घायल को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी प्रेमी केा गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक पिस्टल भी पुलिस ने बरामद की है।
यह भी पढ़ें

BIG NEWS: ओवैसी की पार्टी के नेता ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष को दिनदहाड़े मारी गोली

एसपी देहात ने बताया कि मृतका आदेश भाटी (35) के साथ आंबेडकर नगर कॉलोनी में रहती थी। आदेश भाटी प्रॉपट्री डीलर का काम करता है। यह पिछले 10 साल से राम विहार कॉलोनी में अनीता (30) के साथ रह रहा था। उन्होंने बताया कि मंगलवार को दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। करीब 8 बजे वह आंबेडकर नगर घर गया और वहां से पिस्टल लेकर आया था। उसने अनीता के घर ही शराब पी। उसके बाद देर रात उसे गोली मार दी। उसने करीब 2 घंटे बाद पुलिस को मामले की सूचना दी। उसने बताया कि बाइक सवार होकर 2 बदमाश उनके घर पहुंचे। यहां दरवाजा खुलवाकर अनीता को गोली मार दी।
सीओ राजकुमार पांडेय का कहना है कि पड़ोसियों से पूछताछ की। लेकिन उन्होंने बदमाशों के बारे में कुछ जानकारी नहीं दी। शक होने पर पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो पूरा मामला खुल गया। मृतका के परिवारवालों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी आदेश भाटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया हैै।

Home / Ghaziabad / लिव इन में रहने वाले युवक ने युवती को मारी गोली, पुलिस को बुलाकर सुनाई यह कहानी, तभी..

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.