अचानक उठने लगी आग की लपटें
जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में स्थित निशांत कॉलोनी में गत्ते की फैक्ट्री है। यहां कई कर्मचारी काम भी करते हैं। शुक्रवार सुबह अचानक ही फैक्ट्री में आग लग गई। लोगों ने फैक्ट्री से आग की लपटें और धुआं निकलता देख हड़कंप मच गया। लोगों ने आनन फानन में इसकी जानकारी पुलिस और दमकल विभाग को दी। देखते ही देखते आग की लपटें पूरी गत्ता फैक्ट्री में फैल गई। इसबीच गत्ता फैक्ट्री के भीतर कुछ कर्मचारी मौजूद थे। जिन्होंने भाग कर किसी तरह से अपनी जान बचाई। दमकल की आधा दर्जन से भी अधिक गाडिय़ां मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू किया। उधर गनीमत रही कि आग में कोई जनहानी नहीं हुई। साथ ही आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। माना जा रहा है कि आग से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। दमकल अधिकारी आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App