गाज़ियाबाद

Ghaziabad: मां और नानी ने तीन मासूमों को दिया जहर, पुलिस ने शुरू की जांच

बच्चों के पिता अनिल कुमार का आरोप है कि उनकी पत्नी अपनी मां के कहने पर चलती है। इसी बात को लेकर उनका पत्नी से झगड़ा रहता था। ऐसे में दोनों पर ही बच्चों को जहरीला पदार्थ खिलाने का शक है। पत्नी और सास पहले उस पर पहले तीन बार हमला करा चुकी है।

गाज़ियाबादApr 16, 2022 / 09:12 am

Jyoti Singh

कहते हैं संसार में मां और बच्चे का रिश्ता सबसे अनमोल होता है। एक मां अपने बच्चे के लिए सब से लड़ जाती है पर उसपर आंच नहीं आने देती लेकिन जनपद में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने मां और बच्चे के इस खूबसूरत रिश्ते को ही कलंकित कर दिया। यहां मां और नानी ने तीन मासूम भाई-बहनों को जहरीला पदार्थ दे दिया। हालांकि बच्चों की हालत ठीक है और वह इलाज के बाद अपने घर लौट आए हैं। उधर, डॉक्टर ने भी बच्चों को जहर देने की पुष्टि की है।
ये था पूरा मामला

गौतमबुद्धनगर में दादरी कस्बा निवासी अनिल कुमार नोएडा में डोमिनोज में जॉब करते हैं। उनकी शादी वर्ष 2008 में राहुल विहार निवासी सुमन से हुई थी। सुमन अपने माता-पिता की इकलौती संतान है। इकलौती संतान होने के कारण अपने मां-बाप के साथ मायके में ही रहती है। इस वजह दोनों दंपति में लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। वहीं अनिल कुमार का आरोप है कि उनकी पत्नी अपनी मां के कहने पर चलती है। इसी बात को लेकर उनका पत्नी से झगड़ा रहता था।
डाक्टरों ने की जहर देने की पुष्टि

अनिल कुमार का कहना है कि उनके छह बच्चे हैं। जिनमें आरव (04), अंशिका (06), मनी (08), कोमल (09), लक्ष्मी (11) और करन (13) है। आरव, अंशिका और मनी उनसे ज्यादा लगाव रखते हैं। 20 मार्च को जब वह घर पहुंचे तो आरव, अंशिका और मनी बेहोश थे, जबकि उनकी पत्नी सुमन व सास प्रकाशी घर पर मौजूद थीं। उन्होंने तीनों बच्चों को आनन-फानन प्रताप विहार स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उन्हें 20 घंटे आईसीयू में रखा गया। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चों को जहरीला पदार्थ दिया गया है। कुछ दिन बाद बच्चों को छुट्टी मिल गई, जिसके बाद अब वह पिता के साथ घर पर हैं।
पुलिस थाने में मामला दर्ज

अनिल का कहना है कि बच्चे जब बेहोश मिले, तब घर पर अनिल की पत्नी और सास मौजूद थे। ऐसे में दोनों पर ही बच्चों को जहरीला पदार्थ खिलाने का शक है। पत्नी और सास पहले उस पर पहले तीन बार हमला करा चुकी है। अनिल ने इस संबंध में अपनी पत्नी सुमन और सास प्रकाशी के खिलाफ थाना विजयनगर में शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कराया है। विजयनगर थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।

Home / Ghaziabad / Ghaziabad: मां और नानी ने तीन मासूमों को दिया जहर, पुलिस ने शुरू की जांच

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.