60 वर्षीय नरेश त्यागी पेशे से ठेकेदार हैं और भाजपा विधायक अजीत पाल त्यागी के मामा बताए जाते हैं। वह अपने परिवार के साथ थाना सिहानी गेट इलाके की लोहिया नगर कॉलोनी में रहते हैैं। शुक्रवार सुबह नरेश त्यागी अपने घर के बाहर टहल रहे थे। इसी दाैरान यहां स्कूटी पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने इन्हे गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर दौड़े लेकिन बदमाश हवा में हथियार लहराते हुए फिल्मी अंदाज में भाग निकले।
गाजियाबाद एसएसपी कलानिधि नैथानी का कहना है कि, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंची और घायल काे अस्पताल लेकर गई लेकिन चिकित्सकों ने उन्हे मृत घाेषित कर दिया। बदमाशों की तलाश की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरा खंगाले जा रहे हैं। परिवारजनों से भी बात करने की काेशिश की जा रही है। कुछ सुराग मिले हैं जिनके आधार पर आगे की कार्यवाही की जा रही है। उन्हाेंने यह भी कहा कि जल्द घटना का खुलासा हत्या करने वालों काे गिरफ्तार किया जाएगा।