यूपी में भी है एक मसूरी, कम बजट में उठाए मजा
गाज़ियाबादPublished: Oct 17, 2023 07:07:20 pm
गाजियाबाद के मसूरी में आप खूबसूरत झील का मजा उठा सकते हैं। झील के बीच में बसे टापू पर फ्लोटिंग रेस्तरां और कैम्पिंग की सुविधा भी है। आइये जानते हैं यूपी की इस शानदार मसूरी के बारे में…
मसूरी, जिसे क्वीन ऑफ हिल स्टेशन भी कहा जाता है। लेकिन क्या आपको पता है मसूरी केवल उत्तराखंड में ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश में भी है। यह जगह मसूरी जितनी ही सुंदर और प्राकृतिक संपदा की धनी है। आइये जानते हैं उत्तर प्रदेश के मसूरी के बारे में, आखिर क्या है इसकी खासियत?