प्रोपर्टी डीलर का बुजुर्ग को बचाना पड़ा भारी, गुंडों ने मारी गोली
गाज़ियाबादPublished: Nov 06, 2022 09:34:53 am
गाजियाबाद के कुछ गुंडे एक बुजुर्ग को पीटने के लिए उसके पीछे भाग रहे थे। इस बीच बुजुर्ग अपनी जान बचाने के लिए प्रोपर्टी डीलर प्रिंस यादव के घर में घुस गया। इसलिए गुंडों ने प्रोपर्टी डीलर की गोली मार दी।
गाजियाबाद में विजयनगर के बहरामपुर इलाके में गुंडों ने एक प्रोपर्टी डीलर की गोली मार दी। आरोप है कि कुछ गुंडे एक बुजुर्ग को पीटने के लिए उसके पीछे भाग रहे थे। इस बीच बुजुर्ग अपनी जान बचाने के लिए प्रोपर्टी डीलर प्रिंस यादव के घर में घुस गया। जान बचाने पर गुंडे उसके घर से प्रिंस को बाहर घसीटते हुए ले गए और गोली मार दी।