रैपिडएक्स रेल की किराया सूची जारी, साहिबाबाद से दुहाई तक चुकाने होंगे इतने रूपये; देखे रैपिडएक्स किराया सूची
गाज़ियाबादPublished: Oct 18, 2023 06:06:41 pm
एनसीआरटीसी ने आज रैपिडएक्स रेल में यात्री किराया सूची जारी कर दी गई है। साहिबाबाद से दुहाई तक रेल यात्रियों को स्टैंडर्ड क्लास में यात्रा करने पर 50 रुपये का टिकट खरीदना होगा।


रैपिडएक्स रेल की किराया सूची जानी, साहिबाबाद से दुहाई तक चुकाने होंगे इतने रूपये
दिल्ली से मेरठ चलने वाली देश की सबसे हाई स्पीड रैपिड ट्रेन का उद्धाटन करने के लिए पीएम मोदी 20 अक्टूबर को गाजियाबाद आ रहे हैं। उससे पहले आज एनीसीआरटीसी ने दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस रैपिडएक्स की किराया सूची जारी कर दी है। रैपिडएक्स किराया सूची के अनुसार साहिबाबाद से दुहाई तक के लिए रेल यात्रियों को स्टैंडर्ड क्लास में यात्रा करने के लिए 50 रुपए का टिकट लेना होगा। जबकि प्रीमियम क्लास में रैपिडक्स में यात्रा करने पर यात्री को 100 रुपए का टिकट खरीदना होगा। वहीं साहिबाबाद से गाजियाबाद तक का टिकट स्टैंडर्ड क्लास में 30 रुपए का होगा। जबकि प्रीमियम क्लास में साहिबाबाद से गाजियाबाद तक का टिकट 60 रुपए होगा।