गाज़ियाबाद

‘IAS’ काम के लिए अधिकारियों को करता था फोन, पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Highlights
-एक साल गृहमंत्रालय में कर चुका नौकरी
-गाजियाबाद के कई अधिकारी थे परेशान
-पुलिस ने जांच कर फर्जी आईएएस को किया गिरफ़्तार

गाज़ियाबादOct 27, 2020 / 05:45 pm

Rahul Chauhan

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
गाजियाबाद। पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो गृह मंत्रालय में काम कर चुका है। गिरफ्तारी की वजह आप जानेंगे तो हैरान रह जायेंगे। दरअसल खोड़ा इलाके से इस व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जिससे जिले के कई अधिकारी परेशान थे। दरअसल पुलिस ने फर्जी आईपीएस को गिरफ्तार किया है। जिसका नाम अभिषेक चौबे बताया गया है। बताया जा रहा है कि रिटायर्ड आईएएस के नाम से यह अधिकारियों पर रौब जमाता था और कुछ अधिकारियों को फोन कर काम करने के दिशा निर्देश भी देता था।
जानकारी के मुताबिक अभिषेक चौबे गृह मंत्रालय में 1 साल टाइपिस्ट के पद पर भी काम कर चुका है। ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने के बाद गृह मंत्रालय में टाइप की जॉब मिलने के बाद से ही अभिषेक चौबे के दिमाग में नए-नए कारनामे उपज में लगे थे। जिसके बाद उसने फर्जी आईएएस बनकर अधिकारियों पर रौब जमाया और कुछ अधिकारियों को गाजियाबाद में निर्देश भी दिए थे। पुलिस ने जाँच कर फर्जी पाए जाना पर उसे गिरफ़्तार कर लिया।
इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी अंशु जैन ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति से पूछताछ में पता लगा है। कि अपने दोस्तों के बीच साख बनाने के लिए इसने इस तरीके से बड़े आईएएस अधिकारियों के नाम उनके नाम पर कई अधिकारियों को धमकाया था और उन्हें काम करने के लिए दिशा निर्देश भी दिए थे। साथ ही यह संविदा पर मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स में नौकरी पर लगा था। जिसके बाद से इस ने अधिकारियों के नाम जुटाए और उनके नाम पर विभिन्न अधिकारियों को यह धमकाने लगा।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.