scriptठगी का शिकार लोगों को अधिकारी बनकर ठगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार | police arrested two thugs | Patrika News

ठगी का शिकार लोगों को अधिकारी बनकर ठगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

locationगाज़ियाबादPublished: Apr 11, 2021 03:01:30 pm

Submitted by:

Rahul Chauhan

पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ महाराष्ट्र में 2017 में ₹60 लाख की ठगी का मामला दर्ज है। गाजियाबाद पुलिस को महाराष्ट्र से ही इस पूरे मामले में जानकारी मिली थी।

861edc10-2411-4681-9725-6cf0a930dc8e.jpeg
पत्रिका न्यूज नेटवर्क

गाजियाबाद। जनपद में साइबर ठगों का मकड़ जाल फैला हुआ है। ऐसे में कार्रवाई करते हुए गाजियाबाद की साइबर सेल और कवि नगर थाना पुलिस ने दो ठगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों के नाम नवीन और पुनीत है दोनों ही दिल्ली के रहने वाले हैं। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों ने महाराष्ट्र के चांदपुर जिला में साल 2017 में 60 लाख की ठगी की थी। जिसमें यह दोनों वांछित चल रहे थे।
यह भी पढ़ें

किसानों ने एक्सप्रेस-वे किया बंद, लगा कई किलोमीटर लंबा जाम, बच्चे-बूढ़े और जवान बेहाल

एसपी सिटी ने बताया कि पहले से ही ठगे जा चुके लोगों को यह अपना निशाना बनाते थे। ठगे गए लोगों को यह दोनों लोकपाल अधिकारी या फिर एंटी करप्शन ब्यूरो अधिकारी बताकर उन्हें यह समझाते थे कि उनके साथ जो ठगी की गई है ये उनका पैसा वापस दिलवा देंगे। जबकि यह एक बार फिर से ठगे हुए लोगों को दुबारा से ठग लिया करते थे। पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ महाराष्ट्र में 2017 में चांदपुर जिला में ₹60 लाख की ठगी का मामला दर्ज है।
यह भी पढ़ें

UP मामूली गलती पर छोटी बहन की पीट-पीटकर हत्या, शव नाले में दबाया तो ऐसे खुली वारदात

उन्होंने बताया कि गाजियाबाद पुलिस को महाराष्ट्र से ही इस पूरे मामले में जानकारी मिली थी। जिसके बाद साइबर सेल एक्टिव हुई और इन दोनों को पुलिस ने धर दबोचा। थाना कवि नगर पुलिस और साइबर सेल की टीम ने 2 दिनों में एक फर्जी कॉल सेंटर और ठगी करने वाले इन दोनों लोगों को भी गिरफ्तार किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो