scriptइन्होंने कालाधन रखने वालों को ही लगा डाला चूना, जानिए कैसे | police booked fraud exchanging notes | Patrika News

इन्होंने कालाधन रखने वालों को ही लगा डाला चूना, जानिए कैसे

locationगाज़ियाबादPublished: Dec 02, 2016 06:37:00 pm

Submitted by:

sandeep tomar

जहां लोग नए नोटों को बदलने लगे हैं वहीं इन ठगों ने नोट बदलने वालों को ही चूना लगा डाला

fake currency

fake currency

गाजियाबाद। नोटबंदी के बाद नकली नोटों का धंधा तेजी से बढ़ रहा है। पुलिस ने ऐस तीन ठगों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से तीस लाख रुपए की नकली करेंसी बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों ने कागजों को ही नोटों के साइज में काट कर गड्डी बनाई हुई थी जिसमें आगे—पीछे की तरफ असली नोट होते थे। पुलिस ने बदमाशों के पास से हथियार भी बरामद किए हैं।

मिले तीस लाख रुपए

नोटबंदी के बाद से नकली नोट छापने का काम तेजी से चल रहा है। गाजियाबाद पुलिस ने ऐसे ही तीन बदमाशों को दबोचा। गुरुवार रात को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मोंटी कुमार, राहुल कुमार, अरविन्द कुमार को विजयनगर ये गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 30,60,000 रुपए की नोटों की तरह कटिंग की हुई गड्डी बरामद की गई। इसमें कुछ नोट असली थे जोकि गड्डी के आगे—पीछे की तरफ लगाए गए थे बाकी सभी नोट नकली थे।

लोगों को देते थे झांसा


पुलिस ने आरोपियों की टवेरा कार से तीन चाकू भी बरामद किए हैं। पुलिस की मानें तो ये लोगों को झांसे में डालकर इस तरह प्रभावित करते थे कि जिनके पास ज्यादा पैसा होता था वह इनके झांसे में आ जाया करते थे। आश्चर्य की बात यह है कि जो लोग इनके झांसे में आकर इन कागजों की गड्डी लेता था तो वो मौके पर खोलकर नहीं गिन पाता था और तब तक बदमाश असली रुपए लेकर फरार हो जाता था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो