Rainfall Forecast: मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट, 40 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, 50 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
गाज़ियाबादPublished: Aug 14, 2023 03:44:12 pm
Rainfall Forecast: मौसम विभाग ने 40 जिलों में लगातार कई दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। जानें IMD का पूर्वानुमान।


यूपी के 40 जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावना है।
Rainfall Forecast: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगस्त महीने की शुरुआत के साथ ही मानसून ने दस्तक दे दी है। इसके चलते हमें कई जिलों पर तेज बारिश के साथ ही कुछ जगहों पर हल्की बारिश देखने को मिली है। हालांकि, भारतीय मौसम विभाग ने आज उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं लगातार हो रही बारिश के कारण उत्तर प्रदेश में लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है।