scriptRam Mandir Bhumi Pujan: भाजपा ने लोगों को बांटेे 1 लाख दीप, मुस्लिम भी अपनेे घरों में जलाएंगे दियेे | ram mandir bhumi pujan today bjp distributed 1 lac deep | Patrika News

Ram Mandir Bhumi Pujan: भाजपा ने लोगों को बांटेे 1 लाख दीप, मुस्लिम भी अपनेे घरों में जलाएंगे दियेे

locationगाज़ियाबादPublished: Aug 05, 2020 08:59:59 am

Submitted by:

Rahul Chauhan

Highlights
-दिवाली जैसा दिखेगा नजारा
-पीएम मोदी अयोध्या में करेंगे भूमिपूजन
-गाजियाबाद में भाजपा ने एक लाख से भी अधिक दीप वितरित किए

photo6147946462898661926.jpg
गाजियाबाद। अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर के निर्माण के लिए पहली ईंंट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने हाथों से आज रखेंगे। वहीं दूसरी तरफ देशवासी मंदिर के भूमिपूजन को लेकर बेहद उत्साहित हैं। जहां एक तरफ अयोध्या नगरी को दुल्हन की तरह सजाया गया है। तो वहीं सभी लोग अपने घरों पर दीए जलाकर अपनी खुशी का इजहार करेंगे। इस कड़ी में गाजियाबाद में भी इसे लेकर लोग बेहद उत्साहित हैं।
यह भी पढ़़ें: राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन से पहले शुरू हुई तेज बारिश, आंधी से उड़े राम नगरी में होर्डिंग-बैनर

दरअसल, भारतीय जनता पार्टी के द्वारा एक लाख से भी ज्यादा दीए लोगों को वितरित किए गए हैं। वहीं दूसरी तरफ गाजियाबाद नगर निगम की महापौर आशा शर्मा ने अपने परिवार के साथ बड़ी मात्रा में दीप प्रज्वलित कर भगवान राम की पूजा अर्चना करते हुए विशेष आरती का आयोजन किया है।
यह भी पढ़ें

छात्र नेताओं ने जमकर किया प्रदर्शन, बोले- जल्द नहीं हुआ पेमेंट तो भाजपा की ईंट से ईंट बजा देंगे

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए गाजियाबाद भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि भारत के लोगों को 493 साल के लंबे संघर्ष के बाद यह शुभ घड़ी आई है। आखिरकार वह घड़ी अब आ गई है और सभी भारतवासी बेहद खुश हैं।यानी 5 अगस्त बुधवार को अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बनाए जाने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पहली रखी जाएगी, और समूचे देश भर में इस दिन को दिवाली के आयोजन के रूप में मनाया जाएगा। क्योंकि इस शुभ घड़ी का समूचे भारत वासियों को बेसब्री से इंतजार था।
उन्होंने कहा कि बड़ी बात यह है कि हिंदू धर्म के लोगों के अलावा मुस्लिम धर्म के लोगों के द्वारा भी यह खुशी जाहिर की जा रही है। इसके लिए गाजियाबाद महानगर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा एक लाख से भी ज्यादा दीये वितरित किए गए हैं। पसोंडा इलाके में बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्म के लोगों ने दिए वितरित किए हैं और उन्होंने संकल्प भी लिया है कि वह भी इस शुभ घड़ी पर दीये जलाएंगे। देशवासियों में मंदिर निर्माण को लेकर बेहद उत्साह है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो