जानकारी के अनुसार, थाना साहिबाबाद इलाके के लाजपत नगर में रहने वाले मंडल अध्यक्ष मदन राय का लाजपत नगर में ही कार्यालय है। जहां पर एक युवती नौकरी करती थी। युवती ने भाजपा नेता पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ थाना साहिबाबाद में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी है।
युवती का आरोप है कि भाजपा नेता ने उसका मानसिक एवं शारीरिक शोषण किया है। जब उसने इसका विरोध किया तो उसे भाजपा नेता की तरफ से जान से मारने की धमकी तक भी दी गई। हालांकि मदन राय अपने ऊपर युवती के द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
यह भी पढ़ें -
जुमे की नमाज और भारत बंद के आह्वान के बीच सड़कों पर उतरी फोर्स जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई एसपी द्वितीय ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना साहिबाबाद में एक युवती की तरफ से तहरीर दी गई है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष मदन राय पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। फिलहाल तहरीर के आधार पर धारा 328, 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और इस पूरे मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी गई है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।