scriptकाम की खबर: आपके जीवन को प्रभावित करते हैं रत्‍न, ऐसे करें इनकी पहचान | ratan gyan in hindi | Patrika News

काम की खबर: आपके जीवन को प्रभावित करते हैं रत्‍न, ऐसे करें इनकी पहचान

locationगाज़ियाबादPublished: Sep 04, 2019 11:46:07 am

Submitted by:

sharad asthana

अशुभ ग्रहों के प्रभाव को कम करते हैं रत्‍न
इसे पहनने वाले का जीवन होता है प्रभावित
रत्‍न पहनने से पहले कई बातों का रखना पड़ता है ध्‍यान

ratna.jpg
गाजियाबाद। ज्योतिष विद्या में रत्‍नों का काफी अहम स्‍थान होता है। माना जाता है कि रत्‍न अशुभ ग्रहों के प्रभाव को कम करते हैं। इतना ही नहीं ये आने वाली विपदा से भी बचाते हैं। अगर ग्रह शुभ है लेकिन उसका लाभ नहीं मिल रहा है। ऐसी स्थिति में भी रत्‍न काफी उपयोगी माने जाते हैं।
रत्‍न खरीदने से पहले कर लें जांच

रत्‍न विशेषज्ञ सुधीर माथुर का कहना है क‍ि रत्‍न पहनने से कई बाधाएं छंट जाती हैं। इसे पहनने वाले का जीवन काफी प्रभावित होता है। इसको पहनने से पहले कई बातों का ध्‍यान रखना पड़ता है। जैसे रत्‍न का भार कितना है या उसे सही मंत्रों से अभिमंत्रिम किया गया है या नहीं। इसके अलावा उसका शुद्ध होना भी जरूरी है। आजकल मार्केट में कई लोग नकली रत्‍न भी बेच देते हैं। सही जानकारी के अभाव में लोग इनको महंगे दाम पर लेते हैं लेकिन उसका असर कुछ नहीं होता है। सुधीर माथुर ने कहा कि रत्‍न खरीदने से पहले उसकी जांच अवश्‍य कर लेनी चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो