scriptState Health Minister inspected as the cases of Coronavirus increased | Coronavirus के केस तेजी से बढ़ते ही निरीक्षण करने पहुंचे स्वास्थ्य राज्यमंत्री, बोले- स्थिति अभी नियंत्रण में | Patrika News

Coronavirus के केस तेजी से बढ़ते ही निरीक्षण करने पहुंचे स्वास्थ्य राज्यमंत्री, बोले- स्थिति अभी नियंत्रण में

locationगाज़ियाबादPublished: Dec 27, 2021 04:31:18 pm

Submitted by:

lokesh verma

स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग जिला अस्पताल पहुंचे और अधिकारियों दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि अभी स्थिति नियंत्रण में हैं। बता दें कि पांच महीने के बाद गाजियाबाद में एक साथ 16 संक्रमित मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। यहां सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 50 से ऊपर पहुंच चुका है।

ghaziabad.jpg
कोरोना वायरस ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में दिन प्रतिदिन जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग महामारी फैलने से रोकने के उद्देश्य से नए प्लान पर कार्य कर रहा है। इसके साथ ही संक्रमित लोगों के उपचार की समुचित व्यवस्था की गई है। इस व्यवस्था का जायजा लेने स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग जिला अस्पताल पहुंचे और अधिकारियों दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि अभी स्थिति नियंत्रण में हैं। बता दें कि पांच महीने के बाद गाजियाबाद में एक साथ 16 संक्रमित मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। यहां सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 50 से ऊपर पहुंच चुका है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.