scriptपवन सिन्हा के बाद क्रिकेटर सुरेश रैना भी बन सकते हैं गाजियाबाद नगर निगम के ब्रांड एम्बेसडर | suresh raina can make ghaziabad nagar nigam after pawan sinha hindi | Patrika News

पवन सिन्हा के बाद क्रिकेटर सुरेश रैना भी बन सकते हैं गाजियाबाद नगर निगम के ब्रांड एम्बेसडर

locationगाज़ियाबादPublished: Oct 26, 2017 06:59:38 pm

Submitted by:

Rajkumar

इंडियन क्रिकेटर सुरेश रैना को भी ब्रांड एम्बेसडर बनाने के लिए निगम प्रशासन के द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।

suresh raina

गाजियाबाद। केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा देशभर को स्वच्छता अभियान चलाए जा रहे हैं। वहीं इस अभियान को सफल बनाने के लिए अब गाजियाबाद नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। नगर निगम ने अध्यात्मिक गुरू पवन सिन्हा को निगम की तरफ से ब्रांड एम्बेसडर बनाया है। इसके साथ ही इंडियन क्रिकेटर सुरेश रैना को भी ब्रांड एम्बेसडर बनाने के लिए निगम प्रशासन के द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। उम्मीद है कि नगर निगम के साथ अच्छे नाम आने के बाद में एनसीआर में गाजियाबाद की छवि सुधर सकेगी।

महानगर के नगर निगम के अफसरों का ऐसा मानना है कि जिन हस्तियों का गाजियाबाद के साथ में जुड़ाव रहा है। उनके ब्रांड एंबेस्डर बनने से शहर के लोग गौरवान्वित महसूस करेंगे। इसके अलावा लोगों में जागरूकता के स्तर पर बढ़ावा आएगा। नतीजन शहर में सफाई और भी अच्छी रहेगी।

नगर आयुक्त चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि पवन सिन्हा को ब्रांड एम्बेसडर बनाने की औपचारिकता पूरी हो गई है। क्रिकेटर सुरेश रैना से भी इस कड़ी में कवायद की जा रही है। नगर आयुक्त का दावा है कि शहर को स्वच्छ बनाने की मुहिम से शहर की प्रमुख हस्तियों को जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये अभियान तभी सफल होना संभव है, जब शहर के प्रमुख लोग इससे जुड़े। सिटी को स्मार्ट बनाने के लिए अपने स्तर प्रयास किए जाने से भी बदलाव आ सकता है।

नगर आयुक्त ने कहा कि निगम प्रशासन के द्वारा शहर के एक बड़े हिस्से में डोर टू डोर कूड़ा एकत्र करने की मुहिम की शुरुआत कर दी गई है। निश्चित तौर पर इस अभियान में सफलता मिलेगी। कुछ महिलाओं ने निगम के मोहन नगर जोन कार्यालय में कूड़ा उठाने के कार्य से लगे वाहनों की हवा निकाल दी थी और जमकर हंगामा किया। महिलाओं का तर्क था कि निगम प्रशासन उनकी रोजी रोटी छिनने पर अमादा है। महिलाओं ने निगम मुख्यालय पर भी नारेबाजी की। वहीं नगर आयुक्त चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि वाहनों से हवा निकाले जाने के मामले में निगम प्रशासन के द्वारा पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है। इसके बाद भी यदि सरकारी काम में बाधा डाली जाती है तो पुलिस के हवाले किया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो