आने वाले दिनों में ऐसे ही परेशान करेगी गर्मी बता दें जिले में पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। कृषि व मौसम वैज्ञानिक डॉ. अरविंद यादव का कहना है कि इस बार मार्च से ही तेज गर्मी पड़ने लगी थी। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी शुरू हो गई। आने वाले चार दिन तक इसी तरह गर्मी परेशान करेगी। इसके बाद मामूली राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस बार पश्चिमी विक्षोभ का दबाव दिल्ली-एनसीआर की तरफ नहीं बन पाया था। इस वजह से बारिश नहीं हुई।
लू से बचने के लिए करें ये काम बृहस्पतिवार को तरह आज भी गर्मी भीषण रहने वाली है। ऐसे में अगर आप घर से बाहर निकल रहे हैं तो कुछ खास बातों का ध्यान जरूर रखें। इससे आप गर्मी से अपना बचाव कर पाएंगे। डॉक्टरों का कहना है कि गर्मी से बचने के लिए अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए। इसलिए आप लौकी, तोरी की सब्जी का प्रयोग अधिक करें। ज्यादा तली-भुनी चीजें और अधिक गर्म मसाले का प्रयोग करने से बचें।
- तरबूज, खीरा, ककड़ी, छाछ, दही का प्रयोग करें।
- शरीर को ढक कर निकलें, ज्यादातर सूती कपड़े ही पहनें।
- बाहर निकलने से पहले आपका हाथ, मुंह और सिर पूरी तरह से ढका हो इस बात का खास ध्यान रखे।
- घर से निकलते समय छाता साथ में ले जाना न भूलें।
- घर में भी कमरे के तापमान को कम रखें और ये ध्यान रखे की घरों में हवा आती-जाती रहे।
- पानी खूब पीएं फ लों का जूस, नींबू-पानी का इस्तेमाल करें।
- लू लगने पर कच्चे आम का पना बनाकर पीएं।
आने वाले दिनों का अनुमानित तापमान आने वाले पांच दिनों में गर्मी की तपिश कुछ इस तरह से होगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहने का आसार है। वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 43, न्यूनतम तापमान 30 रहेगा। रविवार को अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 30, जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहेगा।