जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे 58 पर हाईस्पीड ट्रेन और सड़क के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। सड़क के किनारे बिजली के खम्भा और केबिल बिछाने का कार्य चल रहा है। काम खत्म करने के बाद 7 मजदूर ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर साहिबाबाद स्थित गोदाम लौट रहे थे। थाना मुरादनगर एरिया के मनन धाम के सामने वर्धमान पुरम चौकी के पास तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद ट्रैक्टर ट्रॉली के परखच्चे उड़ गए और ट्रैक्टर ट्रॉली ने बैठे सभी 7 मजदूर और एक ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दब गए।
इनमें 5 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 2 मजदूर और एक ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन मौके से भागने में कामयाब रहा। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इक्टठा हो गई। साथ मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को गाजियाबाद के संजय नगर स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिनमें से दो की हालत को गंभीर देखते हुए दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। बाकी पांचों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।