scriptGhaziabad: शर्मनाक: तीन साल के मासूम के साथ किया कुकर्म | unnatural physical relation with a three years old boy | Patrika News

Ghaziabad: शर्मनाक: तीन साल के मासूम के साथ किया कुकर्म

locationगाज़ियाबादPublished: Dec 08, 2019 12:52:45 pm

Submitted by:

virendra sharma

Highlights
. मोदीनगर की सुदामापुरी इलाके की घटना. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की शुरू की तलाश. घर के बाहर से अचानक गायब हुआ था बच्चा
 

boy_unnatural_sex.jpg
गाजियाबाद। थाना मोदीनगर इलाके में एक बार फिर शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। सुदामापुरी क्षेत्र में 3 वर्षीय मासूम के साथ कुकर्म किया गया। जिसके बाद से मासूम की हालत बिगड़ी हुई है। उसक उपचार लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
यह भी पढ़ें

भाजपा विधायक का करीबी बताकर महिलाओं के साथ की छेड़छाड़, विरोध में लोगों ने किया हंगामा

जानकारी के अनुसार, मोदीनगर थाना क्षेत्र के सुदामापुरी इलाके में रहने वाला एक 3 साल का मासूम अपने घर के बाहर खेल रहा था। उसी दौरान अगवा कर उसके साथ में कुकर्म किया गया। जब वह काफी देर बाद घर नहीं पहुंचा तो तलाश की गई। घर से कुछ दूरी पर बदहवास हालत में मिला। उसके कपड़ों पर खून लगा हुआ था। उसके प्राइवेट पार्ट में दर्द होने की बात अपने माता पिता को बताई।
उसके बाद उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित परिजनों ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की एफआईआर दर्ज आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। एसपी देहात नीरज कुमार जादौन ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो