scriptUP Bhawan: यूपी भवन में यौन शोषण मामले में बड़ी गिरफ्तारी, कई अधिकारी भी हुए हैं सस्पेंड | UP Bhawan sexual-harassment-case-delhi-police-arrested of accused | Patrika News

UP Bhawan: यूपी भवन में यौन शोषण मामले में बड़ी गिरफ्तारी, कई अधिकारी भी हुए हैं सस्पेंड

locationगाज़ियाबादPublished: May 31, 2023 02:32:44 pm

Submitted by:

Priyanka Dagar

UP Bhawan: दिल्ली के यूपी भवन में एक महिला ने महाराणा प्रताप सेना अध्यक्ष राज्यवर्धन सिंह परमार पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। तब से वह फरार चल रहे थे। अब उन्हें मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया गया है।

msg891835523-21033.jpg

महाराणा प्रताप सेना अध्यक्ष राज्यवर्धन सिंह परमार हुए गिरफ्तार

UP Bhawan: दिल्ली के यूपी भवन में हुए यौन शोषण के मामले में प्रशासन ने बड़ी कर्रवाई की है। इस मामले में आरोपी महाराणा प्रताप सेना अध्यक्ष राज्यवर्धन सिंह परमार को पुलिस ने मध्यप्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया है।
मुझे फंसाने की हो रही साजिश- राज्यवर्धन सिंह परमार
आपको बता दें कि कल यानि मंगलवार को इस मामले में आरोपी महाराणा प्रताप सेना अध्यक्ष राज्यवर्धन सिंह परमार ने एक पत्र जारी कर कहा था कि मेरे खिलाफ साजिश हो रही है, उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके नशा मुक्त अभियान, लव जिहाद मुक्त भारत और मजार मुक्त भारत को रोकने के लिए उन्हे फंसाया जा रहा है। मैं हर जांच के लिए तैयार हूं।
दरअसल एक युवती ने यौन शोषण का आरोप लगते हुए दिल्ली पुलिस में FIR दर्ज कराई थी। वहीं, इस मामले को सीएम योगी आदित्यनाथ ने गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई करने का आदेश दिया, जिसमें कई अफसरों को सस्पेंड कर दिया गया।
यूपी भवन के व्यवस्था अधिकारी हुए सस्पेंड
वहीं, दिल्ली पुलिस ने उस कमरे को सील कर दिया था जिसमें यौन शोषण हुआ था। उधर, पूरे मामले में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव एसपी गोयल ने विभागीय जांच का आदेश दिया। यूपी भवन के कई अधिकारी सस्पेंड किए गए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ी कार्रवाई की है। यूपी भवन के व्यवस्था अधिकारी दिनेश कारूष सस्पेंड किए गए हैं। राकेश चौधरी और पारस भी सस्पेंड किए गए हैं। राजीव तिवारी को यूपी भवन की जिम्मेदारी दी गई है।
जानिए क्या था पूरा मामला?
मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के रहने वाले राज्यवर्धन सिंह परमार 26 मई 2023 की दोपहर करीब 12:20 पर एक अज्ञात महिला को लेकर UP भवन पहुंचे थे। उस समय स्वागत पटल पर दो कर्मचारी राकेश चौधरी और पारस मौजूद थे। इन लोगों ने राज्यवर्धन सिंह परमार को एक कमरा उपलब्ध करवाया।
राज्यवर्धन सिंह परमार इस समय महाराणा प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, लेकिन वह उन विशेष लोगों की सूची में शामिल नहीं है, जिन्हें दिल्ली के UP भवन में कमरा आवंटित किया जा सकता है। इसके बावजूद गलत ढंग से राज्यवर्धन सिंह परमार को कमरा आवंटित किया गया।
राज्यवर्धन सिंह परमार और अज्ञात महिला उसी दिन 01:05 बजे उस कमरे से बाहर चले गए। बाद में उसी अज्ञात महिला ने चाणक्यपुरी थाने में जाकर राज्यवर्धन सिंह परमार के खिलाफ शिकायत दी। जिसमें महिला ने आरोप लगाया कि राज्यवर्धन सिंह उसे UP भवन लेकर गया और वहां उसका यौन शोषण किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो