scriptपूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत में सुधार के बाद अस्पताल से भेजा गया घर, कल फिर हाे सकते हैं भर्ती | up former cm mulayam singh yadav admitted in hospital in ghaziabad | Patrika News

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत में सुधार के बाद अस्पताल से भेजा गया घर, कल फिर हाे सकते हैं भर्ती

locationगाज़ियाबादPublished: Jun 24, 2019 08:17:34 pm

Submitted by:

Nitin Sharma

मुख्य बातें

पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की तबीयत में सुधार के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी
आॅॅॅपरेशन के लिए दाेबारा कराये जा सकते हैं अस्पताल में भर्ती

mulayam singh

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की फिर बिगड़ी तबीयत, गाजियाबाद के अस्पताल में कराया गया भर्ती

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की सोमवार को अचानक तबीयत खराब हाे गर्इ। इसके चलते मैनपुरी से गाजियाबाद के कौशांबी स्थित यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उनकी जांच के बाद कुछ ही घंटाें में अस्पताल से छुट्टी दे दी गर्इ। मिली जानकारी के अनुसार शुगर बढ़ने के कारण उन्हें यूरिन पास हाेने में परेशानी हाे रही थी।जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब शुगर लेवल सही हाेने पर मंगलवार काे आॅॅॅपरेशन के लिए उन्हें दाेबारा अस्पताल में भर्ती कराया जा सकता है।

प्रदेश के मुखिया रह चुके पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पिछले काफी समय से तबीयत खराब चल रही है। उन्हें कुछ दिन पहले ही गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को भी उनका शुगर लेवल बढ़ने की वजह से मेदांता में दिखाया गया था। इसके बाद सोमवार को शुगर लेवल बढ़ने से उन्हें यूरिन पास हाेने में दिक्कत हुर्इ। जिसके चलते उन्हें आनन फानन में गाजियाबाद के काैशांबी स्थित यशाेदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि जांच के कुछ घंटे बाद आराम हाेने पर उन्हें अस्पताल से शाम काे छुट्टी दे दी गर्इ।

Video: औरतों के साथ ऐसा काम करता था पुजारी, मना करने पर भी नहीं माना तो कर दी हत्या

कल फिर कराया जा सकता हैं अस्पताल में भर्ती

वहीं यशोदा अस्पताल के डॉक्टरों ने मुलायम सिंह की तबीयत में जल्द आराम की बात कही है। यशोदा अस्पताल के एमडी डॉ. पीएन अरोड़ा ने बताया कि डॉक्टर्स की टीम ने मुलायम सिंह की जांच की है। डॉक्टरों के अनुसार किसी प्रकार की चिंता का विषय नहीं है। शुगर लेवल कंट्रोल हाेने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गर्इ है।मंगलवार को थूलियम लेजर विधि से ऑपरेशन किया जा सकता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो