UP Weather Alert: 8 जिलों में भीषण बारिश का अलर्ट, भूस्खलन से दिल्ली देहरादून हाइवे बंद, उफान पर गंगा-जमुना
गाज़ियाबादPublished: Aug 08, 2023 04:10:25 pm
UP Weather Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते मैदानी इलाकों में गंगा-यमुना का जलस्तर उफान पर है। Delhi-Dehradun highway भूस्खलन के चलते बंद हो गया है। जिससे सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं। वहीं IMD ने 8 जिलों में भीषण बारिश का अलर्ट जारी किया है।


UP Weather Alert
UP Weather Alert: पश्चिम यूपी से सटे उत्तराखंड के ऊपर इलाकों मेें सोमवार देर रात से भारी बारिश से जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। पहाड़ों पर हो रही बारिश के चलते पश्चिम यूपी के मैदानी इलाकों में गंगा और यमुना का जलस्तर बढ़ने लगा है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से मेरठ के हस्तिनापुर के कई गांव में बाढ़ का पानी भर गया है। वहीं बिजनौर में भी बैराज पर गंगा खतरे के निशान पर पहुंच रही हैं। बागपत में यमुना का जलस्तर बढ़ने से हालात खराब हैं। वहीं दिल्ली देहरादून हाइवे पर नाला अचानक उफान पर आ गया। हाइवे पर हुए भूस्खलन के चलते पत्थर आ जाने से मार्ग बंद हो गया है। हाइवे पर नाले के पानी का बहाव तेज होने के कारण दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई।