scriptUP weather Forecast Alert: IMD alert of heavy rains in UP districts | UP weather Forecast Alert: 50 KMP की रफ्तार से चलेगी हवाएं, बिजली की कड़क के बीच इन जिलों में भीषण बारिश का अलर्ट | Patrika News

UP weather Forecast Alert: 50 KMP की रफ्तार से चलेगी हवाएं, बिजली की कड़क के बीच इन जिलों में भीषण बारिश का अलर्ट

locationगाज़ियाबादPublished: Jul 25, 2023 08:27:32 am

Submitted by:

Kamta Tripathi

UP weather Forecast Alert: यूपी में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। पश्चिम जिलों में भीषण बारिश का अलर्ट जारी किया है। मानसून यूपी में सक्रिय होने और एनसीआर में भारी बारिश होने से मौसम मे बदलाव आएगा।

UP weather Forecast Alert: 50 KMP की रफ्तार से चलेगी हवाएं, बिजली की कड़क के बीच इन जिलों में भीषण बारिश का अलर्ट
UP weather Forecast Alert
UP weather Forecast Alert: यूपी में भीषण बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिम यूपी मेें भीषण बारिश के साथ ही 50 KMP की रफ्तार से हवा चलेगी। मौसम में बदलाव से यूपी में भीषण गर्मी पड़नी शुरू हो गई थी। लेकिन अब एक बार यूपी में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। जिसके बाद आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज मेरठ और आसपास के जिलों में सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई है। जिससे तापमान मेें कुछ कमी आई है। हालांकि उमस अभी भी बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटे के भीतर बारिश की संभावना है। यूपी में मानसून की सक्रियता से फिर से पश्चिम यूपी में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.