scriptदूध में डालकर पिएं ये चीज, 7 दिन में ही मिलेगी फौलादी ताकत | walnut with milk benefits, akhrot benefits in hindi, akhrot aur doodh | Patrika News

दूध में डालकर पिएं ये चीज, 7 दिन में ही मिलेगी फौलादी ताकत

locationगाज़ियाबादPublished: Oct 27, 2018 03:21:42 pm

Submitted by:

Iftekhar

अमरीकन रिसर्च ने आयुर्वेद के दावों पर लगाई मोहर

milk

दूध में डालकर पिएं ये चीज, 7 दिन में ही मिलेगी फौलादी ताकत

गाजियाबाद. मानव शरीर के लिए दूध का सेवन बेहद ही फायदेमंद माना गया है। लगातार दूध के सेवन से न सिर्फ शरीर को ताकत मिलती है, बल्कि दूध का सेवन करने वाले शारीरिक तौर पर भी फिट रहते हैं। अगर बात पुरुषों की हो तो दूध उनके मसल्स और हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद माना गया है। दूध में मौजूद प्रोटीन शरीर में आसानी से आब्जर्व हो जाता है। ऐसे में अगर दूध के साथ अखरोट को मिला दिया जाए तो इसकी ताकत दोगुनी हो जाती है। दरअसल, अखरोट जितना खाने में स्वादिस्ट होता है, इसका सेवन उससे भी ज्यादा मानव शरीर के लिए फायदेमंद हैं। दरअसल, अखरोट में कई प्रकार के विटामिन के कारण इसको विटामिनों का राजा भी कहा जाता है। अखरोट में प्रोटीन के अलावा आयरन फास्फोरस, कैल्शियम, मैग्नीशियम, कॉपर, सेलेनियम जैसे पोषक तत्व पाएं जाते हैं। इसके अवाला भी अखरोट के फायदे होते हैं। आज हम आपको उन्हीं फायदों के बारे में बताएंगे।

अमरीकन रिसर्च में खुला अखरोट के फायदे का राज

डॉक्टरों के मुताबिक अखरोट के सेवन से मर्दों की मर्दाना ताकत कई गुना बढ़ जाती है। इस सिलसिलए में अमरीका के यूनिवर्सिटी ऑफ केलीफोर्निया में कार्यरत वैज्ञानिक डॉक्टर विंडी राबिन्स और उनकी टीम ने एक रिसर्च की। इस शोध में पता चला का अखरोट का रोजाना सेवन करना पुरुषों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। अपनी इस रिसर्च में उन्होंने 21 से 35 साल वर्ग के 117 स्वस्थ व्यक्तियों को दो समूहों में बांटा। इसमें उन्होंने 58 पुरुषों को बादाम और अखरोट रहित आहार दिया, जबकि 58 पुरुषों को रोजाना 75 ग्राम अखरोट सेवन करने के लिए दिया। इस शोध के परिणाम में पाया गया कि दोनों समूहों के वजन और सक्रियता में कुछ खास फर्क नहीं आया है, लेकिन जिस ग्रुप को रोजाना अखरोट दिया गया उनके सीमेन में स्थित शुक्राणुओं में सकारात्मक असर देखा गया। इस शोध से इस बात का भी पता चला कि पुरुषों के रोजाना अखरोट के सेवन से शुक्राणुओं को ऊर्जा मिलती है और वो सक्रिय बने रहते हैं। दरअसल, दूध में मौजूद प्रोटीन बॉडी में आसानी से घुल जाते हैं। लिहाजा, दूध में अखरोट का पेस्ट मिलाकर पीने से कई फायदे होते हैं। अखरोट वाले दूध में मुनक्का, बादाम और केसर मिलाकर पीने से पुरुषों की कमजोरी दूर होती है। गौरतलब है कि इसे आयुर्वेद में सीमेन की क्वॉलिटी इम्प्रूव करने का भी उपाय बताया गया है।


दूध के साथ अखरोट का ऐसे करें प्रयोग
एक से दो अखरोट को रात में पानी में भिगो दें। सुबह इससे गिरी पीसकर दूध में मिला लें। इसके बाद अखरोट मिक्स दूध को अच्छी तरह से उबल जाने पर आंच से उतार लें। जब यह इसे गुनगुना रह जाएं तो इसे पी लें। इससे मसल्स मजबूत होती हैं। सिक्स पैक एब्स बनाने में यह ड्रिंक फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड्स पाया जाता है। यह इनफर्टिलिटी रिलेटेड प्रॉब्लम से बचाता है। अखरोट बालों और त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसके साथ ही इसमें मौजूद ओमेगा 3 फैट एसिड शरीर को अस्थमा, आर्थराइटिस, स्किन प्रॉब्लम, एक्जिमा और सोरायसिस जैसी बीमारी से बचाता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो